नई शोध में इस बात का खुलासा हुआ है कि कम्प्यूटर, कैंसर के कुछ प्रकार और स्तन कैंसर के पहले होने वाले घावों का पता डाक्टरों से ज्यादा बेहतरीन तरीके से लगा सकता है।कैलीफोर्निया यूनिवर्सिटी, लॉस एंजिलिस के शोधकर्ताओं ने आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस को 240 बायोप्सी चित्रों के जरिए प्रशिक्षण दिया और इसे 87 पैथालाजिस्ट से परीक्षण करवाया। मशीन ने स्तन के सभी बायोप्सी की खोज और वर्गीकरण डॉक्टरों की ही तरह कम या ज्यादा तरीके से की। हालांकि एक अंतर बताने में वह सफल था वो ये कि डीसीआईेएस कैंसर का एक प्रकार और एटिपिकल हाईपरप्लासिया, एक प्रकार का गंभीर घाव जो काफी हद तक कैंसर जैसा होता है, लेकिन ये कैंसर नही होता है और इसे उस स्तर के उपचार की आवश्यकता नहीं होती है।