Common Gym Mistakes: अगर जिम में वर्कआउट करने के अगले दिन आपके भी सिर या गर्दन में दर्द होता है, तो ये लेख अवश्य पढ़ें। हम यहां आपकी एक ही एक ऐसी गलती के बारे में आपको जानकारी देंगे, जिसकी वजह से आपको ये परेशानी होती है।
विज्ञापन
1 of 7
वर्कआउट के बाद सिर और गर्दन दर्द का कारण बन सकती है यह गलती
- फोटो : AI
Common Gym Mistakes: फिट और स्वस्थ रहने के लिए आजकल बड़ी संख्या में लोग जिम का रुख कर रहे हैं। हालांकि बेहतर शरीर और फिटनेस पाने की चाह में कई लोग अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनका असर उनकी सेहत पर पड़ सकता है।
अक्सर कुछ लोगों को वर्कआउट के अगले दिन गर्दन में अकड़न, सिर दर्द या ऊपरी पीठ में दर्द की शिकायत होती है। कई बार लोग इसे सामान्य मांसपेशियों की थकान समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन इसके पीछे जिम में की गई एक आम गलती जिम्मेदार हो सकती है।
फिटनेस एक्सपर्ट्स के अनुसार, ये दर्द आपके द्वारा की गई एक गलती की वजह से हो सकता है। आपके द्वारा की गई इस गलती की वजह से ही मांसपेशियों में तनाव बढ़ता है और अगले दिन दर्द महसूस हो सकता है। आइए जानते हैं कि यह गलती क्या है और इससे कैसे बचा जा सकता है।
विज्ञापन
2 of 7
वर्कआउट के बाद सिर और गर्दन दर्द का कारण बन सकती है यह गलती
- फोटो : Adobe Stock
ये है आम गलती
जिम में वर्कआउट करते समय कई लोग अनजाने में अपने दांतों को कसकर भींच लेते हैं या पीसने लगते हैं। यह आदत खासकर भारी वजन उठाने, पुश-अप्स, प्लैंक, डेडलिफ्ट या अन्य कठिन एक्सरसाइज के दौरान देखने को मिलती है।
विज्ञापन
3 of 7
वर्कआउट के बाद सिर और गर्दन दर्द का कारण बन सकती है यह गलती
- फोटो : एआई
क्यों होता है सिर दर्द?
फिटनेस एक्सपर्ट्स के अनुसार, जब व्यक्ति वर्कआउट के दौरान दांत भींचता है, तो जबड़े की मांसपेशियां लगातार तनाव में रहती हैं। यह तनाव धीरे-धीरे सिर के दोनों तरफ मौजूद टेम्पोरल मसल्स और गर्दन की मांसपेशियों तक पहुंच जाता है। परिणामस्वरूप वर्कआउट के बाद सिर में भारीपन, तनाव वाला सिर दर्द और गर्दन में अकड़न महसूस हो सकती है।
4 of 7
वर्कआउट के बाद सिर और गर्दन दर्द का कारण बन सकती है यह गलती
- फोटो : Freepik.com
गर्दन दर्द से क्या है कनेक्शन?
जबड़े और गर्दन की मांसपेशियां आपस में जुड़ी होती हैं। दांतों को जोर से दबाने पर गर्दन की मांसपेशियां भी अनावश्यक रूप से सख्त हो जाती हैं। इससे अगले दिन गर्दन में जकड़न, दर्द और मूवमेंट में परेशानी महसूस हो सकती है।
विज्ञापन
5 of 7
वर्कआउट के बाद सिर और गर्दन दर्द का कारण बन सकती है यह गलती
- फोटो : Adobe Stock
किन लोगों में ज्यादा होती है यह समस्या?
जो लोग भारी वजन उठाते हैं
नए जिम जाने वाले लोग
तनाव या चिंता से ग्रस्त लोग
जो एक्सरसाइज के दौरान शरीर को जरूरत से ज्यादा टाइट रखते हैं
विज्ञापन
6 of 7
वर्कआउट के बाद सिर और गर्दन दर्द का कारण बन सकती है यह गलती
- फोटो : AI Generated
इस गलती से कैसे बचें?
वर्कआउट के दौरान अपने जबड़े को रिलैक्स रखें।
दांतों को आपस में दबाकर न रखें।
एक्सरसाइज करते समय सांस लेने और छोड़ने की सही तकनीक अपनाएं।
अगर आदत ज्यादा है तो फिटनेस ट्रेनर की मदद लें।
जरूरत पड़ने पर डेंटिस्ट से सलाह लेकर माउथगार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।
वर्कआउट के बाद सिर और गर्दन दर्द का कारण बन सकती है यह गलती
- फोटो : Freepik.com
ध्यान रखें
अगर वर्कआउट के बाद बार-बार सिर दर्द, जबड़े में दर्द, कान के आसपास दबाव या गर्दन में अकड़न महसूस होती है, तो इसकी वजह केवल थकान नहीं बल्कि एक्सरसाइज के दौरान दांत पीसने की आदत भी हो सकती है। इस छोटी-सी गलती को सुधारकर आप अपने वर्कआउट को ज्यादा सुरक्षित और प्रभावी बना सकते हैं।
------------------------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।