त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए आहार का रखें ध्यान
- फोटो : iStock
त्वचा के लिए अन्य फायदेमंद चीजें
राजमा व अन्य प्रकार के बीन्स हाई प्रोटीन फ़ूड होते हैं। इनमें कोलेजन के सिंथेसिस के लिए जरूरी एमिनो एसिड होता है, साथ ही बीन्स में कॉपर जैसा पोषक तत्व भी पाया जाता है जो कोलेजन उत्पादन के लिए जरूरी होता है। काजू और बादाम जैसे सूखे मेवे भी जिंक और कॉपर जैसे खनिज तत्वों से भरपूर होते हैं। सीमित मात्रा में रोज इनका सेवन भी त्वचा को खूबसूरती प्रदान करता है।
इन बातों का रखें ख्याल
सही डाइट अगर कोलेजन के उत्पादन और उसके स्तर को बनाये रखने में मदद कर सकती है, तो गलत डाइट इसका उल्टा असर भी डाल सकती है। बहुत अधिक शुगर या मीठे पदार्थ, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स यानी ब्रेड, पिज्जा, पेस्ट्रीज, मिठाई, सफेद चावल, मैदा, चिप्स आदि तथा सोडायुक्त पेय का सेवन त्वचा के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। ये असमय कोलेजन को क्षति तो पहुंचाता ही है, इन्फ्लेमेशन यानी सूजन जैसी स्थतियों को भी जन्म दे सकता है। इसलिए इनका प्रयोग कम से कम करें। सिगरेट व शराब की लत भी त्वचा को नुकसान पहुंचाती है, ये आदतें भी त्वचा पर बुरा असर डालती हैं।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।