फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Skin Care: त्वचा को सेहतमंद-चमकदार बनाने के लिए जरूरी है कोलेजन, इन चीजों के सेवन से मिलेगा लाभ

Sun, 27 Feb 2022 04:18 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
बेहतर त्वचा के लिए लें अच्छा आहार - फोटो : istock
सुंदर, स्वस्थ, चमकदार त्वचा कौन नहीं चाहता? कुछ लोगों को जेनेटिक्स के जरिए अच्छी त्वचा का तोहफा मिल जाता है लेकिन सबको यह लाभ नहीं मिल पाता। उम्र के साथ त्वचा में ढीलापन, झुर्रियां आना व उम्र के अन्य निशान दिखाई देने लगते हैं, इस प्रक्रिया को रोका तो नहीं जा सकता लेकिन इसे धीमा जरूर किया जा सकता है। मतलब अगर आप निरंतर थोड़े से प्रयास करते रहें तो आपकी त्वचा को सालों-साल जवां, स्वस्थ और खूबसूरत बनाए रख सकते हैं। नियमित दिनचर्या, त्वचा की अच्छी तरह देखभाल, सनस्क्रीन का इस्तेमाल आदि तरीके तो हैं ही लेकिन अपनी डाइट के जरिए भी आप त्वचा को कोलेजन बूस्ट दे सकते हैं। 

कोलेजन एक प्रकार का प्रोटीन है जो प्राकृतिक रूप से शरीर को मिलता है। यह त्वचा को कसा हुआ बनाए रखने, लचीलापन प्रदान करने और उसे स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। बढ़ती उम्र के साथ कोलेजन का स्तर कम होने लगता है, इसलिए ही त्वचा पर उम्र के निशान दिखने लगते हैं। इसलिए जरूरी है कि इस तत्व की शरीर को पूर्ती सही तरीके से होती रहे, इसमें आपकी डाइट बहुत अहम भूमिका निभा सकती है। आइए आगे की स्लाइडों में कोलेजन को बढ़ावा देने वाली चीजों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
कोलेजन वाली चीजों का करें सेवन - फोटो : Pixabay
त्वचा को सेहतमंद रखने के लिए आहार का रखें खास ख्याल

यूं कोलेजन कई प्रकार का होता है लेकिन मुख्यतः हमारे शरीर में टाइप 1,2 और 3 कोलेजन ही होता है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, हर साल हमारी त्वचा में कोलेजन का उत्पादन घटता जाता है। कुछ लोग इसके लिए सप्लीमेंट्स लेना भी शुरू करते हैं लेकिन हमेशा याद रखिए कि सप्लीमेंट्स हमेशा डॉक्टर की सलाह पर ही लेना चाहिए। 
फल और सब्जियां हमेशा से त्वचा के लिए स्वास्थ्यकर और पोषण का सबसे आसान साधन रहे हैं। ये विटामिन, फाइबर, मिनरल्स और पानी  से भरपूर होते हैं, इसलिए त्वचा को कांतिमय बनाने के साथ ही उसकी नमी को भी बनाए रखने के लिए भी इनका पर्याप्त सेवन करना आवश्यक होता है। जूस की जगह साबुत फलों का सेवन करना अधिक फायदेमंद होता है।
विज्ञापन

3 of 4
स्वस्थ और पौष्टिक आहार का करें सेवन - फोटो : Istock
त्वचा को सेहतमंद रखने के लिए क्या खाएं?

त्वचा के लिए विटामिन-सी बहुत फायदेमंद होता है। इसलिए सन्तरे, नींबू, स्ट्रॉबेरी, आवंला, अमरुद, बेर व अन्य प्रकार की बेरीज का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा लहसुन का प्रयोग आमतौर पर सब्जियों में मसाले के लिए किया जाता है। लहसुन में मौजूद सल्फर कोलेजन के स्तर को घटने से बचा सकता है।
  • रोज अंडे खाना इम्युनिटी के लिहाज से भी अच्छा कदम है। अण्डों के सफेद हिस्से का सेवन त्वचा को फायदा पहुंचाता है। इसमें प्रोलीन नामक एक एमिनो एसिड होता है जो कोलेजन के उत्पादन के लिए आवश्यक होता है। इसी तरह थोड़ी मात्रा में चिकन और मछली का सेवन भी फायदा दे सकता है।
  • हरी पत्तेदार सब्जियां जितनी फायदेमंद पाचन तंत्र के लिए होती हैं, उतना ही फायदा ये त्वचा को भी पहुंचता है। पालक, केल, मेथी व अन्य हरी पत्तेदार सब्जियों में हरा रंग क्लोरोफिल की वजह से होता है और क्लोरोफिल में भी एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर होते हैं। इसका असर कोलेजन के स्तर पर भी पड़ता है। ये भी त्वचा को लाभ पहुंचाते हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए आहार का रखें ध्यान - फोटो : iStock
त्वचा के लिए अन्य फायदेमंद चीजें
राजमा व अन्य प्रकार के बीन्स हाई प्रोटीन फ़ूड होते हैं। इनमें कोलेजन के सिंथेसिस के लिए जरूरी एमिनो एसिड होता है, साथ ही बीन्स में कॉपर जैसा पोषक तत्व भी पाया जाता है जो कोलेजन उत्पादन के लिए जरूरी होता है। काजू और बादाम जैसे सूखे मेवे भी जिंक और कॉपर जैसे खनिज तत्वों से भरपूर होते हैं। सीमित मात्रा में रोज इनका सेवन भी त्वचा को खूबसूरती प्रदान करता है। 

इन बातों का रखें ख्याल
सही डाइट अगर कोलेजन के उत्पादन और उसके स्तर को बनाये रखने में मदद कर सकती है, तो गलत डाइट इसका उल्टा असर भी डाल सकती है। बहुत अधिक शुगर या मीठे पदार्थ, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट्स यानी ब्रेड, पिज्जा, पेस्ट्रीज, मिठाई, सफेद चावल, मैदा, चिप्स आदि तथा सोडायुक्त पेय का सेवन त्वचा के लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। ये असमय कोलेजन को क्षति तो पहुंचाता ही है, इन्फ्लेमेशन यानी सूजन जैसी स्थतियों को भी जन्म दे सकता है। इसलिए इनका प्रयोग कम से कम करें। सिगरेट व शराब की लत भी त्वचा को नुकसान पहुंचाती है, ये आदतें भी त्वचा पर बुरा असर डालती हैं।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें