Cold Early Symptoms: अक्सर हम सर्दी-जुकाम को तभी गंभीरता से लेते हैं जब हमारी नाक बहने लगती है या बुखार आ जाता है, लेकिन हकीकत यह है कि शरीर वायरस के हमले के 24 से 48 घंटे पहले ही चेतावनी संकेत देने लगता है। जुकाम की शुरुआत सबसे पहले गले में हल्की खराश, गुदगुदी या निगलने में होने वाली असुविधा से होती है। इसके साथ ही आप अचानक अत्यधिक थकान, बार-बार छींक आना और शरीर में हल्का दर्द महसूस कर सकते हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह 'प्रोड्रोमल चरण' होता है, जहां आपका इम्यून सिस्टम वायरस से लड़ना शुरू कर चुका होता है। अगर इस शुरुआती मोड़ पर ही सही कदम उठा लिए जाएं, तो बीमारी को गंभीर होने से रोका जा सकता है। आंखों में हल्की जलन नाक के अंदरूनी हिस्से में खुजली और स्वाद या गंध का कम होना भी इस बात का संकेत है कि आपका शरीर संक्रमण की चपेट में आ रहा है। इन संकेतों को पहचानकर तुरंत सतर्क होना ही सर्दी-जुकाम से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है।