फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किडनी को बचाना है तो चाय नहीं रोज पिएं एक कप कॉफी, शोध में सामने आई ये बात

Mon, 16 Dec 2019 03:43 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कॉफी - फोटो : Pixabay
आप अगर अपनी किडनी की सेहत का ख्याल रखना चाहते हैं तो कॉफी पीना शुरू कर दीजिए। दरअसल कॉफी पीने के कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं और अब जो एक नया शोध सामने आया है उसमें बताया गया है कि कॉफी आपकी किडनी को ठीक रखती है। यह शोध कहता है कि कॉफी पीने से किडनी के फंक्शन में सुधार होता है।

 
विज्ञापन

2 of 4
कॉफी - फोटो : Pixabay
यह शोध अमेरिकन जर्नल ऑफ किडनी डिजीज में प्रकाशित हुआ है। इसमें यह बात सामने आई है कि जो लोग हर रोज एक कप कॉफी पीते हैं उनमें क्रॉनिक किडनी डिजीज होने की संभावना काफी कम रहती है। इसकी वजह है कि कॉफी पीने से किडनी के कार्य में सुधार होता है और किडनी स्वस्थ रहती है।
 
विज्ञापन

3 of 4
कॉफी
दरअसल क्रॉनिक किडनी डिजीज में किडनी धीरे-धीरे काम करना बंद कर देती है। इससे किडनी के फेल होना का जोखिम कई गुना बढ़ जाता है। एक बार अगर किडनी खराब हो गई तो इसका इलाज या तो डाइलिसिस है या फिर किडनी का प्रत्यर्पण।

 
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
इस शोध से जुड़े ऑलिवर जे. केनेडी और उनकी टीम ने इस शोध के लिए कॉपी पीने वालों का डाटा बनाया। इस डाटा में 2 लाख 27 हजार 666 मरीजों की जानकारी शामिल की गई थी। शोध में पता चला कि जो मरीज रोज कॉफी पीते हैं उनकी किडनी के फंक्शन में सुधार हुआ है। ऐसे में अगर आप किडनी को बचाना चाहते हैं तो चाय की जगह कॉफी पीना शुरू कर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें