फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबर: शोधकर्ताओं ने निकाल लिया तोड़, खराब डाइट से बढ़ गई है लिवर की दिक्कत तो इस उपाय से पा सकते है लाभ

Sat, 03 Jun 2023 04:43 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
लिवर को कैसे स्वस्थ रखें? - फोटो : iStock
लिवर का स्वस्थ रहना, पाचन से लेकर पूरे शरीर को स्वस्थ रखने तक के लिए आवश्यक है। हालांकि शोधकर्ताओं ने पाया कि जिस तरह से खराब डाइट और शराब की आदत लोगों में बढ़ी है, उसके चलते इस अंग को काफी क्षति पहुंच रही है। कम उम्र में हो लोग फैटी लिवर जैसी समस्याओं के शिकार हो रहे हैं, जिसके भविष्य में गंभीर दुष्प्रभावों का जोखिम हमेशा बना रहता है। यही कारण है कि सभी लोगों को आहार के चयन के लेकर बेहद सतर्कता बरतने का आवश्यकता है।

अब बात इसके बचाव और उपचार की। शोधकर्ताओं की एक टीम ने, कई कारणों से लोगों में बढ़ी लिवर रोगों की समस्याओं को कम करने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं, इसको जानने के लिए अध्ययन किया। निष्कर्ष में एक ऐसे उपाय के बारे में बताया गया है जो लिवर की कई बीमारियों के जोखिम को कम कर सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
कॉफी पीने के फायदे - फोटो : istock
कॉफी पीने से लिवर को लाभ

शोधकर्ताओं की टीम ने बताया, कॉफी पीना लिवर के लिए फायदेमंद पाया गया है। अध्ययनों से पता चलता है कि दिन में दो से तीन कप पीने से आपके लिवर को, शराब या अस्वास्थ्यकर आहार से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है। कुछ शोध यह भी बताते हैं कि कॉफी का नियमित और संयमित रूप से सेवन आपके लिवर कैंसर के जोखिम को कम कर सकता है। आखिर कॉफी लिवर के लिए कैसे फायदेमंद है, आइए जानते हैं?
विज्ञापन

3 of 5
कॉफी से फैटी लिवर का जोखिम होता है कम - फोटो : istock
कैसे लाभकारी है कॉफी

ब्रिटिश लिवर ट्रस्ट की रिपोर्ट 'कॉफी एंड द लिवर- द पोटेंशियल हेल्थ बेनिफिट्स' की रिपोर्ट पुष्टि करती है कि कॉफी लिवर के स्वास्थ्य के लिए अच्छी है। कैफीन के अलावा, कॉफी में 1,000 से अधिक रसायन होते हैं। डॉक्टर अभी भी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि शरीर पर इन रसायनों का क्या प्रभाव होता है?

जब आपका शरीर कैफीन का पाचन करता है, तो यह पैराक्सैन्थिन नामक एक रसायन बनाता है जो फाइब्रोसिस में शामिल ऊतकों के विकास को धीमा कर देता है। यह लिवर कैंसर, शराब से संबंधित सिरोसिस, फैटी लिवर और हेपेटाइटिस-सी की जटिलताओं को कम करने में भी फायदेमंद है।

4 of 5
लिवर के गंभीर रोगों का जोखिम होता है कम - फोटो : iStock
कैंसर से बचाने में इसके फायदे

कॉफी में मौजूद दो रसायन- कहवीओल और कैफेस्टोल, कैंसर से लड़ने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा कॉफी में मौजूद एसिड, उस वायरस के खिलाफ काम करता देखा गया है जो हेपेटाइटिस बी का कारण बनता है। एक अध्ययन में पाया गया कि डिकैफ़िनेटेड कॉफी से भी यही लाभ हो सकता है।

हालांकि शोधकर्ताओं का कहना है कि कॉफी तभी तक फायदेमंद है जब तक इसका संयमित मात्रा में सेवन किया जाता है। इसकी अधिकता शरीर के लिए हानिकारक हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कॉफी का कम मात्रा में ही करें सेवन - फोटो : iStock
कितनी मात्रा में कॉफी सुरक्षित?

शोधकर्ताओं का कहना है कि अधिकांश स्वस्थ वयस्कों के लिए एक दिन में 400 मिलीग्राम तक कैफीन सुरक्षित प्रतीत होता है। मोटे तौर पर कॉफी के दो-तीन कप से अधिक मात्रा में इसका सेवन नहीं किया जाना चाहिए। शरीर में कैफीन की अधिकता के कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं। संयमित मात्रा में इसक सेवन करके लिवर को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।

 
----------------
स्रोत और संदर्भ
All coffee types decrease the risk of adverse clinical outcomes in chronic liver disease: a UK Biobank study

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें