हृदय स्वास्थ्य पर कॉफी का असर
- फोटो : Freepik.com
हृदय रोगों का कम होता है खतरा
शोधकर्ताओं ने बताया कि मध्यम मात्रा में कॉफी का सेवन, विशेष रूप से फिल्टर्ड कॉफी, हृदय रोग के जोखिमों को कम करने में सहायक है। यह संभवतः कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और अन्य लाभकारी यौगिकों की उपस्थिति के कारण होता है जो सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव स्ट्रेस को कम करते हैं। रक्त वाहिकाओं के कार्य को बेहतर बनाने में भी कॉफी के सेवन को लाभकारी पाया गया है। हालांकि अत्यधिक कॉफी का सेवन, विशेष रूप से अनफिल्टर्ड कॉफी का संभावित रूप से नकारात्मक असर हो सकता है।
डायबिटीज में लाभप्रद
अध्ययनों से संकेत मिलता है कि ब्लैक कॉफी पीने से मधुमेह के विकसित होने या फिर जिन लोगों को पहले से ही ये दिक्कत है उसे कंट्रोल करने में लाभ मिल सकता है। कॉफी की प्रतिक्रिया में शरीर अधिक इंसुलिन का उत्पादन करता है, जो रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में सहायक है। हालांकि ध्यान रखें कि इसका संयमित मात्रा में ही सेवन किया जाना चाहिए।
इसी तरह ब्लैक कॉफी लिवर की सफाई में मदद करती है और लिवर सिरोसिस, फैटी लिवर और हेपेटाइटिस जैसे रोगों से बचाव कर सकती है।