Coconut Water Vs Sugarcane Juice: गर्मी के मौसम में प्यास बुझाना ही नहीं, बल्कि शरीर को ठंडक और जरूरी पोषण देना भी बेहद जरूरी होता है। इसी वजह से इस समय लोग ठंडे पेय पदार्थों की तरफ आकर्षित होते हैं, लेकिन सवाल ये उठता है कि कौन सा विकल्प आपके लिए ज्यादा फायदेमंद है... नारियल पानी या गन्ने का रस?
दरअसल, दोनों ही प्राकृतिक और हेल्दी हैं, लेकिन इनके पोषण, कैलोरी, शुगर और हाइड्रेशन क्षमता में फर्क है। ऐसे में सही विकल्प चुनना सिर्फ प्यास बुझाने के लिए नहीं, बल्कि शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान रखने के लिए भी जरूरी है।
इस लेख में हम आपको दोनों पेय पदार्थों के फायदे, नुकसान और कौन सा किस स्थिति में बेहतर है, इसकी पूरी जानकारी देंगे।
विज्ञापन
2 of 6
नारियल का पानी या गन्ने का जूस, गर्मी के मौसम में क्या पिएं?
- फोटो : Freepik.com
नारियल पानी के फायदे
हाई इलेक्ट्रोलाइट्स, शरीर को तुरंत हाइड्रेट करता है
कम कैलोरी, वजन नियंत्रित रखने में मददगार
पेट को ठंडा और पाचन को बेहतर बनाता है
विज्ञापन
3 of 6
नारियल का पानी या गन्ने का जूस, गर्मी के मौसम में क्या पिएं?
- फोटो : Freepik.com
नारियल पानी के नुकसान
ज्यादा पीने पर पेट में गैस या डायरिया हो सकता है
शुगर की जरूरत के लिए पर्याप्त नहीं
इसके ज्यादा सेवन से जेब पर भी असर पड़ सकता है
4 of 6
नारियल का पानी या गन्ने का जूस, गर्मी के मौसम में क्या पिएं?
- फोटो : freepik
गन्ने के रस के फायदे
प्राकृतिक शुगर से तुरंत एनर्जी मिलती है
विटामिन और मिनरल्स से भरपूर
डिटॉक्स करने में मददगार
काफी सस्ता मिलता है
विज्ञापन
5 of 6
नारियल का पानी या गन्ने का जूस, गर्मी के मौसम में क्या पिएं?
- फोटो : freepik
गन्ने के रस के नुकसान
हाई शुगर, डायबिटीज़ के मरीजों के लिए सावधानी जरूरी
नारियल का पानी या गन्ने का जूस, गर्मी के मौसम में क्या पिएं?
- फोटो : freepik.com
दोनों में से क्या पिएं?
गर्मी के मौसम में नारियल पानी और गन्ने का रस दोनों ही अपने-अपने फायदे रखते हैं। अगर आपकी प्राथमिकता हाइड्रेशन और इलेक्ट्रोलाइट्स है, तो नारियल पानी बेहतर विकल्प है। वहीं, अगर आपको तुरंत ऊर्जा और प्राकृतिक शुगर चाहिए, तो गन्ने का रस सही रहेगा। हालांकि, इसमें शुगर ज्यादा होती है, इसलिए डायबिटीज या वजन पर ध्यान रखने वालों को इसका सेवन सीमित करना चाहिए। संक्षेप में समझें तो दिन के अलग-अलग समय और जरूरत के हिसाब से नारियल पानी और गन्ने का रस दोनों फायदेमंद हैं।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।