फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं सेहत के लिए खतरनाक तो नहीं है नारियल पानी पीना?

Fri, 08 Feb 2019 12:12 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Coconut water
आपने नारियल पानी के बारे में ये ही सुना होगा कि इसे पीने स्वास्थ्य अच्छा रहता है। लेकिन इस बीच ये भी कहा जा रहा है कि नारियल पानी आपके स्वास्थ्य के लिए उतना भी अच्छा नहीं है जितना आप सोचते हैं। नारियल पानी पीने से न सिर्फ आपको दिल की बीमारी हो सकती है बल्कि आपका ब्लड प्रेशर भी कम हो सकता है। क्या ये सारी बातें सही हैं। इसे लेकर एक्सपर्ट ने अपनी-अपनी राय दी है। नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है जो कि बीमारियों से लड़ता है। लेकिन, यह क्यों कहा जा रहा है कि नारियल पानी उतना भी अच्छा नहीं है। आइए जानते हैं नारियल पानी क्या सही में स्वास्थ्य के लिए खराब है। 
विज्ञापन

2 of 4
Coconut water
हेल्थ एक्सपर्ट की माने तो ये सारी बातें झूठी हैं। नारियल पानी स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। मेरीलैंड यूनिवर्सिटी में मेडीसीन की असिस्टेंट प्रोफेसर पामीला पीके का कहना है कि नारियल पानी पीने से आप कुदरती तौर पर हाइड्रेड रहते हैं और आपके डाइट में पोटेशियम शामिल होता है। उनका कहना है कि ज्यादातर अमेरिकी अपनी डाइट में फल और सब्जियां नहीं लेते हैं, इसकी वजह से वो ज्यादा पोटेशियम नहीं ले पाते हैं। ऐसे में नारियल पानी इस गेप को भरने के लिए सबसे उपयुक्त है।
विज्ञापन

3 of 4
Coconut water
बोस्टन यूनिवर्सिटी में पोषण के एसोसिएट प्रोफेसर जॉन सालगे ब्लेक का कहना है कि नारियल पानी स्वास्थ्य के लिए खराब नहीं है। लेकिन ऐसा नहीं है कि आप फलों और सब्जियों को छोड़कर अपने स्वास्थ्य और हाइड्रेड के लिए सिर्फ नारियल पानी पर ही निर्भर हो जाए। 
विज्ञापन

4 of 4
Coconut water
उनका कहना है कि नारियल पानी पोटैशियम के साथ ही कैलोरी भी प्रदान करता है। अगर आप नारियल पानी की जगह केला खाते हैं तो आपको उससे भी ज्यादा पोटैशियम और दूसरे पोषण मिल जाएंगे लेकिन नारियल पानी में आापको सिर्फ पोटैशियम और कैलोरी ही मिलेगी। इसलिए, नारियल पानी के साथ ही फलों और सब्जियों को भी भरपूर मात्रा में अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें