अभी तक आपने बहुत से लोगों से यहीं सुना होगा कि चाय पीना सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है।लोग चाय सिर्फ सर्दी के मौसम में पीते हैं जिसे उन्हें ठंड ना लगें। लेकिन, क्या कभी आपने ये सुना है कि गर्मा-गर्म चाय पीने से लोगों के अंदर पॉजिटीव एनर्जी आती है। हाल ही में हुई एक स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि चाय पीकर काम करने से आपकी एकाग्रता बढ़ती है आप क्रिएटिव तरीके से काम करते हैं। दूसरों के मुकाबले आप अच्छे से काम करते हैं।