तेज गति से जलाता है चर्बी को
- फोटो : istock
फायदे से भरपूर तेज आसन
असल में प्राचीन योग क्रियाओं में जो आसन शामिल रहे हैं वे अधिकांशतः माइंड-बॉडी बैलेंस के लिए काम करते रहे हैं क्योंकि फिजिकल फिटनेस के लिए तो पहले के समय में लोगों के रोजमर्रा के काम ही काफी हो जाया करते थे। खेती करना, चक्की चलाना, कुएं, बावड़ी, नदी या तालाब से पानी लाना, कपड़े धोना, पोंछा लगाना, कई किलोमीटर पैदल चलना या साइकिंलिंग करना आदि जैसे काम आज से दो दशक पहले तक हमारे देश में आम थे। धीरे धीरे सुविधाओं के आते जाने से फिजिकल एक्टिविटीज कम होती चली गईं। इसलिए पहले की योग क्रियाओं के साथ कुछ ऐसे विकल्प भी चाहिए थे जो वजन को तेजी से घटाने में मदद कर सकते थे और इस तरह पावर योगा सामने आया।
पावर योगा में ऐसी एक्सरसाइज और क्रियाओं को जोड़ा गया है जो तेजी से बदलें और शरीर को ऊर्जा खर्च करने को प्रेरित करें। यही कारण है कि इसकी शुरुआत के कुछ देर में ही मांसपेशियां वार्म अप की स्थिति में आ जाती हैं और चर्बी तेजी से जलने लगती है। यही नहीं इन आसनों से मांसपेशियां बनाने और शरीर को अंदरूनी मजबूती देने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा यह स्टेमिना व लचीलापन बढ़ाने तथा स्ट्रेस घटाने में भी मदद करता है.