कोलेस्ट्रॉल को सेहत का अदृश्य दुश्मन कहें तो ये गलत नहीं होगा। अक्सर हम सभी कोलेस्ट्रॉल की समस्या को तब तक बहुत गंभीरता से नहीं लेते जब तक इससे हार्ट और ब्रेन को कोई गंभीर नुकसान न होने लगे। सबसे खतरनाक बात यह है कि हाई कोलेस्ट्रॉल वर्षों तक बिना स्पष्ट लक्षण के शरीर में बढ़ता रहता है और धीरे-धीरे धमनियों को ब्लॉक करने लगता है।
अध्ययनों से पता चलता है कि लाइफस्टाइल और खानपान में गड़बड़ी के अलावा शारीरिक गतिविधि और तनाव ने इस समस्या को और बढ़ा दिया है। कम उम्र के लोगों में भी इसका खतरा देखा जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार कोलेस्ट्रॉल दो प्रकार का होता है-गुड और बैड।
गुड कोलेस्ट्रॉल अच्छी सेहत के लिए जरूरी है पर बढ़ा हुआ बैड कोलेस्ट्रॉल दिल की धमनियों में चिपककर उन्हें संकरा कर देता है, जिससे रक्त संचार प्रभावित होता है और हार्ट अटैक का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
कई रिपोर्ट्स में दावा किया जाता रहा है कि लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल की समस्या कम हो सकती है? क्या वास्तव में लहसुन खाना फायदेमंद है?