फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bad Cholesterol Alert: हेल्दी लाइफस्टाइल के बावजूद बढ़ रहा बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें असली वजह

Wed, 01 Jul 2026 03:09 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Cholesterol Myths and Facts: अक्सर लोगों  को लगता है कि यदि वो हमेशा हेल्दी खाएंगे, तो शरीर में बैड कॉलेस्ट्रोल नहीं बढ़ेगा। इस बात में कितनी सच्चाई है, आज हम इसी बारे में आपसे बात करेंगे। 
 
विज्ञापन
1 of 6
किन गलतियों से बढ़ता है LDL? - फोटो : AI
Cholesterol Myths and Facts:  आज के समय में बदलती जीवनशैली और गलत खानपान के कारण कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से बढ़ रही है। अक्सर लोग मानते हैं कि केवल हेल्दी खाना खाने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से रोक सकता है, लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है। 

कई बार संतुलित आहार लेने के बावजूद भी एलडीएल यानी खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है, जिसके पीछे कई छिपे कारण होते हैं। इसके अलावा कुछ हेल्दी दिखने वाले फूड्स भी अधिक मात्रा में लेने पर नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

इस लेख में हम समझेंगे कि आखिर वो कौन से कारण हैं, दिनकी वजह से शरीर में बैड कॉलेस्ट्रॉल लगातार बढ़ रहा है।  
 
विज्ञापन

2 of 6
किन गलतियों से बढ़ता है LDL? - फोटो : Adobe Stock

1. जेनेटिक (आनुवंशिक) कारण 

कई लोगों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या उनकी लाइफस्टाइल की वजह से नहीं बल्कि उनके जीन की वजह से होती है। इसे फैमिलियल हाइपरकोलेस्ट्रोलेमिया कहा जाता है। इसमें शरीर LDL को तोड़ने या उसे ब्लड से हटाने में सक्षम नहीं होता। ऐसे लोगों में चाहे वे कितना भी हेल्दी खाना खाएं, उनका कोलेस्ट्रॉल लेवल सामान्य नहीं होता। कई बार बचपन से ही LDL हाई रहने लगता है, इसलिए नियमित ब्लड टेस्ट और डॉक्टर की सलाह बहुत जरूरी होती है।

 
विज्ञापन

3 of 6
किन गलतियों से बढ़ता है LDL? - फोटो : Adobe Stock
2. फिजिकल एक्टिविटी की कमी 

आजकल की बैठकर काम करने वाली लाइफस्टाइल में लोग घंटों एक ही जगह बैठे रहते हैं। इससे शरीर की कैलोरी बर्निंग कम हो जाती है और फैट जमा होने लगता है। एक्सरसाइज की कमी से HDL (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) कम हो जाता है, जो शरीर से खराब कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करता है। नतीजतन LDL बढ़ता जाता है। रोजाना कम से कम 30–45 मिनट की वॉक या योग इस समस्या को काफी हद तक कम कर सकता है।

 

4 of 6
किन गलतियों से बढ़ता है LDL? - फोटो : Adobe Stock
3. गलत फैट का ज्यादा सेवन 

बहुत से लोग सोचते हैं कि घी, ड्राई फ्रूट्स या हेल्दी ऑयल पूरी तरह सुरक्षित हैं, लेकिन इनका ज्यादा सेवन शरीर में फैट बैलेंस बिगाड़ सकता है। खासकर ट्रांस फैट और सैचुरेटेड फैट LDL को तेजी से बढ़ाते हैं। फास्ट फूड, बेकरी आइटम, फ्राइड स्नैक्स और रिफाइंड ऑयल लंबे समय में दिल की धमनियों में ब्लॉकेज का कारण बन सकते हैं। इसलिए मात्रा और संतुलन बेहद जरूरी है।

 
विज्ञापन

5 of 6
किन गलतियों से बढ़ता है LDL? - फोटो : Adobe Stock
 4. तनाव और नींद की कमी 

लगातार मानसिक तनाव शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन को बढ़ाता है, जो फैट मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करता है। इससे शरीर में फैट जमा होने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। वहीं, 6 घंटे से कम नींद लेने से लिवर और शरीर का रिपेयर सिस्टम सही तरीके से काम नहीं करता। इसका सीधा असर कोलेस्ट्रॉल बैलेंस पर पड़ता है और LDL बढ़ने लगता है। अच्छी नींद और मेडिटेशन इस समस्या को काफी हद तक नियंत्रित कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किन गलतियों से बढ़ता है LDL? - फोटो : Adobe Stock
5. छिपी हुई शुगर और प्रोसेस्ड फूड 

आजकल बाजार में मिलने वाले कई “हेल्दी” पैकेज्ड फूड में छिपी हुई शुगर, प्रिज़र्वेटिव और एडिटिव्स होते हैं। ये चीजें लिवर पर दबाव डालती हैं और ट्राइग्लिसराइड्स के साथ-साथ LDL को भी बढ़ाती हैं। फ्रूट जूस, एनर्जी ड्रिंक्स, प्रोटीन बार और इंस्टेंट स्नैक्स अक्सर हेल्दी दिखते हैं लेकिन लंबे समय में नुकसान पहुंचाते हैं। असली हेल्दी डाइट वही है जो कम प्रोसेस्ड और प्राकृतिक हो।


-----------------------------------------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें