अंडे खाने के फायदे
- फोटो : Pixabay
अंडे खाने चाहिए या नहीं?
आहार विशेषज्ञ कहते हैं, एक या दो अंडे खाने से स्वस्थ लोगों में हृदय रोग का खतरा नहीं बढ़ता है।
मोयोक्लिनिक के विशेषज्ञों ने बताया कि यदि आप अंडे पसंद करते हैं लेकिन कोलेस्ट्रॉल से बचाव करते हुए इसका सेवन करना चाहते हैं तो केवल अंडे की सफेद भाग का सेवन करें। अंडे की सफेदी में कोई कोलेस्ट्रॉल नहीं होता है और यह प्रोटीन से भरपूर भी होता है।
ज्यादातर शोध इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि यदि आप संयमित मात्रा में अंडे खाते हैं तो इससे हृदय स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।