फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'996' से बचकर रहें युवा, दिन का चैन और रात की नींद छीन रहा

Sat, 04 May 2019 01:42 PM IST
पंखुड़ी सिंह लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
चीन की सफलता के पीछे उसकी सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री का बहुत बड़ा हाथ है। इन दिनों डिजिटल अर्थव्यवस्था का बोझ उठा रहे कोडर, सॉफ्टवेयर डेवलपर, इंजीनियर, गेम डिजाइनर और आईटी सेक्टर में जुड़े लोगों की रातों नींद इस 996 ने उड़ा दी है। इस 996 के चलते चीन में काम और आराम के बीच तालमेल को लेकर बहस छिड़ गई है। चीन में डिजीटल इंडस्ट्री में काम करने वाले युवा इन दिनों बेहद परेशान हैं। काम के तनाव को लेकर तो लोग भारत में सबसे ज्यादा परेशान रहते हैं लेकिन 996 एक ऐसी स्ट्रैटजी जिसका सीधा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ेगा।



  
विज्ञापन

2 of 6
office women
996 का मतलब है सप्ताह में छह दिन सुबह नौ से रात नौ बजे तक काम करने के घंटे, इस योजना की मुख्य बात यह है कि इस योजना को युवाओं पर थोपा जा रहा है। चीन के युवाओं ने इस मुद्दे को लेकर बड़े मंचों पर इसकी शिकायत की है। इसको लेकर चीन में आलोचना का माहौल बना हुआ है। लेकिन फिलहाल उन्हें इससे निजात नहीं मिल रही है।
 
विज्ञापन

3 of 6
इस योजना में चीन के युवा अपने काम और जीवन में संतुलन को पूरी तरह से खो बैठे हैं। इस योजना से केवल चीनी कंपानीयों को फायदा हो रहा है, जबकि चीनी युवा के वेतनों में कोई वृद्धी नही हो रही है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि 996 ना सिर्फ जीवन में संतुलन को प्रभावित कर रहा है बल्कि तनाव और अवसाद की ओर लोगों को धकेल रहा है।  
 

4 of 6
- फोटो : social media
996 पर काम कराने वाली कंपनियों में हुआवाई और अलीबाबा जैसी कंपनियों के नाम भी हैं। बताया जा रहा है कि चीन में ऐसी करीब 139 कंपनियां हैं, जिनमें 996 का फॉर्मूला लागू हुआ है। 
चीनी मीडिया कि रिपोर्ट के अनुसार ई-कॉर्मस कंपनी अलीबाबा के सीईओ जैक मा ने तो यहां तक कह दिया कि 8 घंटे की शिफ्ट में काम करने वालों की अलीबाबा में कोई जगह नहीं है।
 
विज्ञापन

5 of 6
डॉक्टरों का मानना है कि सप्ताह के 6 दिन लगातार 12 घंटे काम करने का कल्चर पूरी तरह से गलत है, क्योंकि इससे न सिर्फ व्यक्ति की सेहत पर असर पड़ता है बल्कि एक समय के बाद उस इंसान के काम करने की क्षमता भी बुरी तरह से क्षीण होने लगती है। जिस कारण प्रभावित व्यक्ति का कॉन्सनट्रेशन लेवल भी कम होने लगता है। व्यक्ति का दिमाग सही तरीके से काम कर सके इसके लिए शारीरिक रूप से आराम करना, परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताना और थोड़ा बहुत मनोरंजन होना भी बेहद जरूरी है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इस तरह सीखें खुश रहना और कम करें तनाव 
-अपने आसपास के वातावरण का ख्याल रखें। किसी भी माहौल को खुद पर हावी न होने दें। 
-अपने आप को प्यार करना सीखें। अपनी कमियों को सुधारने की कोशिश करें, उन्हें दिल से लगाकर ना बैठें।
-काम के बीच से खुद को छुट्टी भी दें। अगर आप कोई अच्छा काम करते हैं, तो आपको चाहिए कि खुद को ईनाम दें।
-सप्ताह में कम से कम तीन बार 15 से 20 मिनट का व्यायाम जरूर करें। 
-पूरी नींद लें, तनाव दूर करने के लिए यह बहुत जरूरी है। रात को सात से आठ घंटे की नींद आपको सुबह ताजा उठाती है और आप दिन भर खुद को बेहतर महसूस करते हैं। 
-संतुलित आहार लें। उच्च कैलोरी युक्त भोजन से दूर रहें। ऐसा आहार जिसमें वसा और शर्करा की मात्रा काफी अधिक हो, वह आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। 
-तनाव को दूर करने के लिए दवाओं और अल्कोहल का सेवन न करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें