Children White Hair Reason and Precautions: अगर आपके बच्चे के बाल भी बेहद कम उम्र में सफेद दिखने लगे हैं तो ये लेख आपके काम का है। यहां हम आपको इसकी वजह और बचाव का तरीका बताएंगे।
विज्ञापन
1 of 7
आखिर क्यों सफेद होते हैं छोटे बच्चों के बाल?
- फोटो : AI
Children White Hair Reason and Precautions: आज के समय में हर तीसरा व्यक्ति इस बात से परेशान है, कि उसके बाल 25 की उम्र में ही सफेदी की ओर बढ़ रहे हैं। पर, क्या आप जानते हैं हाल ही में ऐसे मामले भी देखे गए हैं, जिनमें बच्चों के बाल भी सफेद हो रहे हैं। जी हां, सुनने में ये भले ही अजीब लगे लेकिन छोटे बच्चों के बालों में सफेदी की समस्या आजकल कम उम्र में देखने को मिल रही है।
अगर आपके बच्चे के बाल सामान्य से पहले सफेद होने लगे हैं, तो ये लेख आपके काम का होने वाला है। वैसे तो ये माता-पिता के लिए चिंता का कारण बन सकता है, लेकिन समय रहते उचित देखभाल और सावधानियों से इसे रोका जा सकता है। इस लेख में हम बच्चों में सफेद बाल के कारण और उनसे बचाव के उपाय विस्तार से बताएंगे।
विज्ञापन
2 of 7
आखिर क्यों सफेद होते हैं छोटे बच्चों के बाल?
- फोटो : Adobe Stock
हो सकता है आनुवंशिकी इतिहास
बच्चों में बालों का समय से पहले सफेद होना कई कारणों से हो सकता है। सबसे सामान्य कारण आनुवंशिकी या पारिवारिक इतिहास है। अगर माता-पिता या परिवार के अन्य सदस्यों में बाल जल्दी सफेद हो जाते हैं, तो बच्चे में भी यह समस्या हो सकती है।
विज्ञापन
3 of 7
आखिर क्यों सफेद होते हैं छोटे बच्चों के बाल?
- फोटो : Adobe Stock
पोषण की कमी हो सकती है
इसके अलावा पोषण की कमी भी बालों की सफेदी का मुख्य कारण है। खासकर विटामिन B12, आयरन और प्रोटीन की कमी से शरीर पर्याप्त मेलानिन (बालों का रंग तय करने वाला पिगमेंट) नहीं बना पाता, जिससे बाल सफेद हो सकते हैं।
4 of 7
आखिर क्यों सफेद होते हैं छोटे बच्चों के बाल?
- फोटो : Freepik.com
हार्मोनल असंतुलन हो सकता है
थायरॉइड और हार्मोनल असंतुलन भी बालों को समय से पहले सफेद कर सकते हैं। थायरॉइड की समस्या से मेटाबोलिज्म धीमा होता है और बालों का स्वास्थ्य प्रभावित होता है।
विज्ञापन
5 of 7
आखिर क्यों सफेद होते हैं छोटे बच्चों के बाल?
- फोटो : Adobe Stock
मानसिक तनाव भी हो सकता है
अत्यधिक मानसिक तनाव या दबाव भी बालों की सफेदी को बढ़ावा दे सकता है। बच्चों में भी तनाव के कारण हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिससे बालों में रंग की कमी हो सकती है।
विज्ञापन
6 of 7
आखिर क्यों सफेद होते हैं छोटे बच्चों के बाल?
- फोटो : AI
पर्यावरण का असर हो सकता है
इसके अलावा पर्यावरणीय प्रदूषण और रसायन का भी असर होता है। धूल, धुआं, और हानिकारक केमिकल बालों की जड़ों को कमजोर कर सकते हैं और बालों का रंग फीका कर सकते हैं।
संतुलित और पोषक आहार दें, जिसमें हरी सब्जियां, फल और प्रोटीन शामिल हों
बच्चों को पर्याप्त नींद और आराम दें
तनाव और मानसिक दबाव से बचाएं
रसायनों या हार्ड केमिकल बाल उत्पादों का कम इस्तेमाल
समय-समय पर डॉक्टर से बालों और थायरॉइड की जांच करवाएं
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।