बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर गंभीर रहना, बेहतर और स्वस्थ समाज के लिए अत्यंत आवश्यक है। विशेषज्ञों की मानें तो बच्चों के पोषण, जीवनशैली और आदतों पर ध्यान रखते हुए अगर उनके स्वास्थ्य को बेहतर रखने के प्रयास कर लिए जाएं तो भविष्य में उन्हें कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से सुरक्षित किया जा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बच्चों में इन दिनों कई ऐसी स्वास्थ्य समस्याओं का निदान किया जा रहा है जिसके लिए जीवनशैली और गड़बड़ आदतों को प्रमुख कारण माना जाता है। इसमें से कुछ आदतों के दीर्घकालिक स्वास्थ्य जोखिम भी हो सकते हैं, इस बारे में माता-पिता को विशेष ध्यान देते रहने की आवश्यकता है।
बचपन, स्वस्थ जीवन का आधार होता है, ऐसे में बच्चों की आदतों पर निगरानी रखना बहुत आवश्यक हो जाता है। बाल रोग विशेषज्ञों का कहना है कि बच्चों के आहार और जीवनशैली को ठीक रखने पर ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं कि कौन सी चीजें बच्चों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक मानी जाती हैं, जिनसे उन्हें दूर रखने की कोशिश करनी चाहिए। स्वस्थ जीवन के लिए यह बदलाव बहुत आवश्यक है।