बुखार
- फोटो : Adobe Stock
चिकनगुनिया के प्रमुख लक्षण
चिकनगुनिया के लक्षण आमतौर पर मच्छर के काटने के 3-7 दिन बाद दिखाई देते हैं। इसके लक्षण डेंगू और जीका जैसी अन्य मच्छर जनित बीमारियों से मिलते-जुलते हो सकते हैं, लेकिन कुछ खास बातें इसे अलग बनाती हैं-
तेज बुखार
अचानक तेज बुखार आना (102-104°F तक) इसका एक प्रमुख लक्षण है। यह बुखार कुछ दिनों से लेकर एक हफ्ते तक रह सकता है।
गंभीर जोड़ों का दर्द
यह चिकनगुनिया का सबसे विशिष्ट और गंभीर लक्षण है। इसमें अक्सर शरीर के दोनों तरफ के जोड़ों में भयानक दर्द होता है, खासकर घुटनों, टखनों, कलाईयों और उंगलियों में। यह दर्द इतना तीव्र हो सकता है कि इसमें चलना-फिरना भी मुश्किल हो जाता है। कुछ मामलों में, यह दर्द कई हफ्तों, महीनों या यहां तक कि वर्षों तक बना रह सकता है।
अन्य लक्षण
तेज सिरदर्द, मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द, शरीर पर लाल या गुलाबी रंग के चकत्ते (रैश) निकलना, मतली, उल्टी, और अत्यधिक कमजोरी व थकान भी इसके आम लक्षण हैं। यदि ये लक्षण किसी को भी दिखते हैं, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।