फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन घटाकर ब्लड प्रेशर को जड़ से खत्म कर देंगे काबुली चने, एक नहीं कई बीमारियों की होगी छुट्टी

Wed, 05 Feb 2020 03:48 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
chickpeas - फोटो : Pixabay
दिल्ली ही नहीं देश के कई गांव-शहरों में छोले-भटूरे और छोले-चावल लोगों की पसंद बन चुका है। यह छोला काबुली चना से बनता है, जिसे सफेद या गुलाबी चना भी कहा जाता है। प्रोटीन का बढ़िया स्रोत काबुली चना न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए काफी फायदेमंद भी होता है। अन्य दलहनों की तुलना में इसमें ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में: 

विज्ञापन

2 of 10
मोटापा
वजन कम कर घटाए मोटापा
काबुली चना को फाइबर का बड़ा स्रोत माना जाता है। यह हमारी भूख नियंत्रित करता है।  इसे खाने के काफी समय बाद भी आपका एनर्जी लेवल हाई रहता है, जिससे आपको वजन घटाने में काफी मदद मिलती है।
विज्ञापन

3 of 10
kidney
किडनी के लिए फायदेमंद
काबुली चने में लगभग 28 फीसदी फास्फोरस होता है, जोकि शरीर में नई कोशिकाएं बनाने में सहायक होते हैं। यह हिमोग्लोबीन की मात्रा बढ़ाकर किडनी में मौजूद विषाक्त पदार्थों को साफ करता है। किडनी की सेहत के लिए इस चने का सेवन बहुत लाभकारी होता है।

4 of 10
chickpeas - फोटो : Pixa
दांत मजबूत करे
इसके अलावा इसमें नमक डालकर खाने से दांत मजबूत होते हैं। इसमें डाइयूरेटिक गुण होते हैं। ये यूरिन प्रॉब्लम से बचाने में मदद करता है।
विज्ञापन

5 of 10
chickpeas - फोटो : Pixa
कोलेस्ट्रॉल घटाए, दिल की बीमारी का खतरा कम करे
यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम करने में सहायक होता है। यह आंत में पित्त के साथ मिलकर खून में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसकी वजह से हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है।
विज्ञापन

6 of 10
Chickpeas Sprouts - फोटो : Pixabay
ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल
हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों के लिए काबुली चना खाना बहुत लाभदायक होता है। चने में मौजूद पोटाशियम और मैग्नीशियम की शरीर में ब्लड प्रेशर पर कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। इसे स्प्राउट बनाकर यानी कि अंकुरित कर खाने से काफी फायदा मिलता है।
विज्ञापन

7 of 10
chickpeas - फोटो : Pixa
पाचन शक्ति बढ़ाए
चना पाचन और आंत को ठीक रखकर पाचन तंत्र में होने वाले विकारों को दूर करने में मदद करता है। चने में फीटो-न्यूट्रिएंट, उच्च प्रोटीन और विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में होते हैं। जो कब्ज, एसिडिटी, अपचन आदि आंत में होने वाली समस्याओं से बचाते हैं।

8 of 10
Body - फोटो : Pixabay
बॉडी बनाए, मांसपेशियां मजबूत करे
जिम जाने वालों के लिए तो काबुली चने बहुत ही फायदेमंद है। ये प्रोटीन का मुख्य स्रोत होता है। इससे मसल्स मजबूत बनते हैं और इसे सलाद में मिक्स करके खाएं।

9 of 10
शरीर को रखे मेंटेन
चने में कॉपर और मैंगनीज पाया जाता है जो खून के लगातार बहाव में मदद करता है। इसे खाने से शरीर का तापमान सही बना रहता है।
विज्ञापन

10 of 10
chickpeas - फोटो : Pixabay
एनीमिया से बचाव
काबुली चना आयरन का अच्छा स्रोत है। इसके सेवन से एनीमिया की समस्या नहीं होती। इसलिए चिकित्सक भी बच्चों में खून की कमी होने पर, प्रेग्नेंट और ब्रेस्टफीडिंग लेडीज को चने खाने की सलाह देते हैं।

(नाेटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए है। ज्यादा जानकारी के लिए डाइटीशियन या चिकित्सक की सलाह ले सकते हैं।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें