फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत की बात: क्या वास्तव में पाचन और वजन को स्वस्थ रखने का रामबाण उपाय है चिया सीड्स? जानिए अध्ययन में क्या पता चला?

Sun, 22 May 2022 07:54 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
चिया सीड्स के क्या फायदे हैं? - फोटो : Pixabay
शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ उन चीजों के सेवन पर अधिक जोर देते हैं, जो कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर हों। ऐसे ही तमाम गुणों और पोषकता से युक्त चिया सीड्स की सेवन पिछले कुछ वर्षों में तेजी से बढ़ा है। चिया सीड्स छोटे आकार के होने के बावजूद, ओमेगा -3 फैटी एसिड, आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सिडेंट सहित कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। दावा किया जाता रहा है कि इसका सेवन  पाचन स्वास्थ्य के लिए काफी बेहतर हो सकता है। यह  कब्ज और पेट की समस्याओं को कम करने के साथ वजन को भी घटाने में सहायक हो सकते हैं। क्या वास्तव में विज्ञान भी इन बातों की पुष्टि करता है? इस लेख में हम इसे समझने की कोशिश करेंगे। 

कुछ शोध बताते हैं कि चिया बीज ब्लड में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में काफी मददगार हो सकते हैं। विशेषज्ञ रोज सुबह चिया सीड्स के सेवन की सलाह देते हैं। आइए आगे अध्ययन आधारित प्रमाण के आधार पर समझने की कोशिश करते हैं कि हमारी सेहत के लिए चिया सीड्स का सेवन करना कितना लाभदायक हो सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
पाचन के लिए चिया सीड्स के फायदे - फोटो : pixa
क्या पाचन को ठीक रखने में सहायक है? 

चिया सीड्स को सबसे अधिक इसके पाचन को ठीक रखने वाले गुणों के लिए जाना जाता रहा है। अध्ययन भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि चिया सीड्स पाचन तंत्र को सेहतमंद रखने के लिए बहुत फायदेमंद है। इसमें पर्याप्त मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो कब्ज को रोकने में मदद करने के साथ पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए सहायक है।

शोध से पता चलता है कि चिया सीड्स की मदद से आसानी से दैनिक फाइबर की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सकता है।  28 ग्राम या दो बड़े चम्मच की एक सर्विंग से 10 ग्राम फाइबर की प्राप्ति हो सकती है। यह पेट की समस्याओं में काफी लाभदायक है।
विज्ञापन

3 of 5
वजन कम करने के उपाय - फोटो : iStock
वजन कम करने में सहायक है चिया सीड्स?

पाचन के साथ-साथ चिया सीड्स के सेवन को वजन कम करने में भी काफी मददगार माना जाता रहा है। शोध भी इस बात की पुष्टि करते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि चिया सीड्स में फाइबर और प्रोटीन की मात्रा होती है जो वजन के कम करने के साथ मांसपेशियों को स्वस्थ रखने में आपके लिए सहायक है।

28 ग्राम चिया सीड्स में करीब 10 ग्राम डाइटरी फाइबर होता है। वजन कम करने की कोशिश में लगे लोगों को आहार में फाइबर वाली चीजों को अधिक मात्रा में शामिल करने की सलाह दी जाती है। 

4 of 5
डायबिटीज में लाभ - फोटो : iStock
डायबिटीज को कंट्रोल करने में सहायक

डायबिटीज की समस्या के शिकार लोगों के लिए भी चिया सीड्स को आहार में शामिल करना बेहतर विकल्प हो सकता है। शोध इस बात की पुष्टि करते हैं कि नियमित रूप से चिया सीड्स का सेवन करके रक्त शर्करा के स्तर को कंट्रोल में रखने में मदद मिल सकती है। जानवरों पर किए गए अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि चिया सीड्स इंसुलिन संवेदनशीलता में भी सुधार कर सकते हैं। इसका सेवन भोजन के बाद शुगर के स्तर में होने वाली बढ़ोतरी को कंट्रोल करने में सहायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हृदय की समस्याएं - फोटो : iStock
हृदय रोगों से बचाव

डायबिटीज के अलावा चिया सीड्स में मौजूद गुण आपको हृदय रोगों से भी सुरक्षित रखने में काफी मदद कर सकते हैं। अध्ययन से पता चलता है कि मुख्यरूप से चिया सीड्स में पाया जाने वाले घुलनशील फाइबर, रक्त में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने में मदद करता है। बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ना हृदय रोगों के जोखिम को बढ़ा देतै है। इसके अलावा चिया सीड्स में ओमेगा -3 फैटी एसिड भी पाया जाता है जो कोलेस्ट्रॉल के अलावा हृदय रोगों का कारण बनने वाली अन्य समस्याओं के जोखिम को कम करने में भी काफी सहायक है। 



---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें