मंकीपॉक्स के खतरे से करें बचाव के उपाय
- फोटो : istock
अफ्रीकी देशों में देखा जाता रहा है मंकीपॉक्स
मंकीपॉक्स को कई मध्य और पश्चिमी अफ्रीकी देशों जैसे कैमरून, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, कोटे डी आइवर, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, गैबन, लाइबेरिया, नाइजीरिया, कांगो गणराज्य और सिएरा लियोन में स्थानिक बीमारी के रूप में सूचित किया जाता रहा है। हालांकि, अमेरिका, ब्रिटेन, बेल्जियम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नीदरलैंड, पुर्तगाल, स्पेन, स्वीडन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ऑस्ट्रिया, इज़राइल और स्विटजरलैंड जैसे कुछ देशों में भी इसके मामले सामने आए हैं। भारत में दो लोगों में इसकी पहचान की गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि वह विकसित हो रही स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है। मंकीपॉक्स से सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्रिटेन है। डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस ने चेतावनी देते हुए कहा था कि गैर-स्थानिक देशों में बढ़ते मंकीपॉक्स के मामले वास्तविक खतरा है।