फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिट रहने के लिए सोनाक्षी सिन्हा खाती-पीती हैं ये सब, खुद बताए 5 नुस्खे...आप भी आजमाएं

Sat, 11 Aug 2018 04:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर
विज्ञापन
1 of 6
sonakshi sinha
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की फिटनेस का राज जानना चाहते हैं तो ये खबर पढ़ें। वे खुद अपनी तंदरुस्ती और छरहरी काया का राज बता रही हैं, पढ़ें स्पेशल इंटरव्यू।
विज्ञापन

2 of 6
सोनाक्षी सिन्हा
सोनाक्षी सिन्हा अपनी मूवी ‘हैप्पी फिर भाग जाएगी’ की प्रमोशन के सिलसिले में जीरकपुर पहुंची तो हर कोई एक झलक पाने को बेताब था। करीब डेढ़ घंटा देरी से पहुंची सोनाक्षी ने आते ही फैन्स से माफी मांगी और फिर पत्रकारों से बात करनी शुरू की। सोनाक्षी ने कहा कि यह हिट फिल्म ‘हैप्पी भाग जाएगी’ की सीक्वल है, जो 2016 में आई थी। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को मुदास्सर अजीज ने लिखा और निर्देशित किया है। आनंद एल राय और कृष्णा लुल्ला इसके निर्माता हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Sonakshi Sinha
सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि डायना पेंटी की इस फिल्म में उनकी नई एंट्री हुई है, जो हैप्पी के किरदार में हैं। हैप्पी फिर भाग जाएगी में अली फैजल, जिम्मी शेरगिल, पीयूष मिश्रा, मोमल शेख स्टार्स होंगे। पंजाबी एक्टर जस्सी गिल और अपार शक्ति खुराना भी अहम रोल निभाएंगे। मूवी में जस्सी गिल और जिम्मी शेरगिल हैप्पी बनीं सोनाक्षी सिन्हा के प्यार में लट्टू हैं। इसके अलावा मूवी देखकर ही पता लगेगा कि क्लाइमेक्स क्या है और यह आपको कितना लुभाती है।

4 of 6
Sonakshi Sinha
एक सवाल के जवाब में सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी फिटनेस पर भी बात की। सोनाक्षी ने बताया कि उन्होंने पिछले छह महीने में अपना रूटीन चेंज किया। बॉडी पर खूब मेहनत की। इसके लिए सिर्फ दो चीजें की। पहला, पिलाटे व कार्डियो और दूसरा खाने पर कंट्रोल। वैसे तो कई लोग कहते हैं कि वर्कआउट से कैलोरीज बर्न होती हैं। आप कुछ भी खाओ वर्कआउट से सब बैलेंस हो जाएगा, पर यह सच नहीं है। जब तक वर्कआउट में डिसिप्लिन न हो तो कोई फायदा नहीं। मैंने डिसिप्लिन को अपने रूटीन में शामिल किया।
विज्ञापन

5 of 6
Sonakshi Sinha
सोनाक्षी ने बताया कि उनकी डाइट नॉर्मल रहती है। वे हमेशा घर का खाना खाती हैं। नाश्ते में ओट्स और तले हुए अंडे लेती हैं। लंच में दाल, थोड़ी ग्रेवी की सब्जी, फिश और चिकन लंच लेती हैं। डिनर में बेसिक डाइट लेती हैं। बाहर का भी खाती हूं, लेकिन हमेशा नहीं। लेकिन अगर कुछ खाने का लगता है तो जरूर खाती हूं। क्योंकि अगर पांच दिन डाइट का खाना खाने के बाद, एक आधा दिन बाहर का खा लिया जाए तो यह नुकसान नहीं करता, इसमें कुछ गलत भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sonakshi Sinha
सोनाक्षी ने बताया कि जो भी एक्सरसाइज करो, उसे पूरे तरीके से करो। आधा अधूरा छोड़ने से फायदा नहीं होगा। जरूरी नहीं कि एक्सरसाइज का असर तुरंत दिखे। शरीर के कुछ हिस्सों पर इसका असर देरी से होता है। बाकी रुटीन खाना-पीना और डाइट रखिए, आज नहीं तो कल सभी का असर दिखेगा जरूर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें