फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए 'फिटनेस कौर' से, इनके डोले-शोले और वीडियो देखकर पसीना न छूट जाए कहीं

Sat, 11 Aug 2018 04:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
गुरप्रीत उर्फ फिटनेस कौर
'फिटनेस कौर' को जानते हैं क्या, इनके डोले शोले और एक्सरसाइज के वीडियो देखकर अच्छो-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। देखना चाहते हैं, तो यहां क्लिक कीजिए।
विज्ञापन

2 of 9
गुरप्रीत उर्फ फिटनेस कौर
ये हैं ब्रिटेन में रहने वाली सिखनी गुरप्रीत कौर, जिन्हें सोशल मीडिया पर फिटनेस कौर के नाम से जानते हैं। इनके डोले-शोले देख कर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो सकती है। एक्सरसाइज करते हुए इनके वीडियो तो ज्यादा खतरनाक हैं।

विज्ञापन

3 of 9
गुरप्रीत उर्फ फिटनेस कौर
खास बात ये है गुरप्रीत कौर को एक्सरसाइज करते हुए किसी गिटार या ड्रम वाले म्यूजिक की जरूरत नहीं होती है, बल्कि वह गुरबाणी या शबद सुनते हुए व्यायाम करती हैं। इससे इनको शारीरिक ऊर्जा मिलती है। वो कहती हैं कि इसके बाद वो खुद को और ज्यादा मज़बूत महसूस करती हैं।
 

4 of 9
गुरप्रीत उर्फ फिटनेस कौर
गुरप्रीत का कहना है कि सिख धर्म हमें सिखाता है कि औरत-आदमी सब बराबर हैं और मैं यही साबित करना चाहती हूं। गुरप्रीत का ये सफर करीब तीन साल पहले शुरू हुआ। वो कहती हैं कि पहले मैं वेट के साथ एक्सरसाइज करती थी, लेकिन जल्दी ही मैं इससे बोर हो गई। इसके बाद मैंने 'calesthenics' शुरू किया और ये मुझे बेहद पसंद है।
 
विज्ञापन

5 of 9
गुरप्रीत उर्फ फिटनेस कौर
गुरप्रीत कौर की मां अंग्रेज हैं और पिता पंजाबी हैं। उनका हमेशा से पंजाब से जुड़ाव रहा है। वो पिछले साल ही भारत आईं और यहां उन्होंने 'अमृत चखा'। अब वह न केवल पगड़ी बांधती हैं, बल्कि योग भी करती हैं और वेट ट्रेनिंग भी करती हैं। वह टीवी का सबसे कठिन कोर्स निंजा वॉरियर्स भी कर चुकी हैं।

विज्ञापन

6 of 9
गुरप्रीत उर्फ फिटनेस कौर
लेकिन छोटी सी उम्र में ही सेहत के प्रति आखिर वह इतनी जागरूक कैसे हो गईं? क्या ऐसा किसी मुसीबत में फंसने की वजह से हुआ या फिर वह कोई बॉडी ट्रेनर बनना चाहती थीं? इस बारे में उन्होंने बताया, 'मैं स्कूल में लंच के दौरान बड़ी पैकेट चॉकलेट खाया करती थी। मुझे सब लोग कहते थे कि तुम कुछ नहीं कर पाओगी।

विज्ञापन

7 of 9
गुरप्रीत उर्फ फिटनेस कौर
गुरप्रीत बताती हैं कि स्कूल में भी जब मुझे कोई कुछ करने से रोकता था तो मैं उसको गलत साबित करती थी। यूनिवर्सिटी जाने से पहले मैंने जंक फूड को कम करने का विचार बनाया। वो कहती हैं की पहले वो अपने शरीर पर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया करती थीं और कुछ भी खाती थीं। वो प्रीमेच्योर पैदा हुई थीं और लोग स्कूल में उनको बहुत अंडरएस्टीमेट किया करते थे।
 


 

8 of 9
गुरप्रीत उर्फ फिटनेस कौर
गुरप्रीत कौर का मानना है कि फिटनेस में बदलाव आने से पूरी जीवनचर्या ही बदल जाती है। उन्होंने कहा, 'जब मैंने वेट ट्रेनिंग शुरू की तो यह मुझे उबाऊ लगता था। स्वास्थ्य ठीक रखने के लिए कैलिस्थेनिक करने जाया करती थी और यह मुझे बहुत पसंद था। इससे मेरा खान-पान भी ठीक हो गया। ट्रेनिंग के दौरान मैंने शबद पढ़ने शुरू किए और इसे बैकग्राउंड में बजा देती थी।'
 
विज्ञापन

9 of 9
गुरप्रीत उर्फ फिटनेस कौर
गुरप्रीत कौर अकसर भारत आती हैं। उन्होंने बताया कि हरमंदिर साहिब जाने के बाद उनके अंदर बहुत बड़ा बदलाव आया। अब वह महिलाओं के लिए एक उदाहरण बन गई हैं। धर्म से जुड़े रहते हुए वह अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रही हैं। उन्हें लोग फिटनेस कौर के नाम से जानते हैं और सोशल मीडिया पर लाखों लोग फॉलो करते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें