फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Fasting Rules: नौ दिन के व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? जान लें वरना तबीयत बिगड़ सकती है

Thu, 19 Mar 2026 10:02 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Navratri Fasting Rules: अगर आप भी नौ दिन व्रत हैं तो आपको ये समझने की खास जरूरत है कि व्रत में आपके लिए क्या खाना सही है और क्या नहीं?
विज्ञापन
1 of 6
नौ दिन के व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? - फोटो : अमर उजाला
Navratri Fasting Rules:  आज 19 मार्च से चैत्र नवरात्रि का आरंभ हो गया है। नवरात्रि के नौ दिन व्रत रखना सिर्फ आस्था का प्रतीक नहीं है, बल्कि ये शरीर और मन को शुद्ध करने का एक खास अवसर भी होता है। इस दौरान सही खान-पान का चुनाव बेहद जरूरी हो जाता है, क्योंकि गलत चीजें खाने से आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है । 

कई लोग व्रत में अनजाने में ऐसी चीजें खा लेते हैं, जिनके सेवन से आपको एसीडिटी जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़े। इसलिए ये समझना जरूरी है कि व्रत के दौरान क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।

सही डाइट से आप दिनभर एनर्जेटिक रह सकते हैं और कमजोरी, डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं से बच सकते हैं। अगर आप भी नौ दिन का व्रत रख रहे हैं, तो आपको अपने भोजन में संतुलन और पोषण का खास ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपका व्रत स्वस्थ और सफल बन सके।
विज्ञापन

2 of 6
नौ दिन के व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? - फोटो : Freepik.com
व्रत में क्या खाएं ?
  •  लो ग्लाइसेमिक फलों में सेब, पपीता, अमरूद शामिल हैं, ये शुगर को कंट्रोल रखते हैं
  •  हाई एनर्जी फलों में केला शामिल है, जो तुरंत ऊर्जा देता है
  •  प्रोटीन के लिए दूध, दही, मूंगफली, बादाम खाएं
विज्ञापन

3 of 6
नौ दिन के व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? - फोटो : AdobeStock
  • कार्ब्स के लिए शकरकंद, कुट्टू, सिंघाड़ा – धीरे-धीरे एनर्जी देते हैं
  • हेल्दी फैट के लिए अखरोट, बादाम – लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं
  •  हाइड्रेशन के लिए नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी

 

4 of 6
नौ दिन के व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? - फोटो : instagram
व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए?
 
  •  ज्यादा तला हुआ खाना,क्योंकि इससे एसिडिटी और वजन बढ़ता है
  •  ज्यादा शुगर (मीठा) क्योंकि इससे ब्लड शुगर अचानक बढ़ता-घटता है
विज्ञापन

5 of 6
नौ दिन के व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? - फोटो : Freepik.com
  •  सिर्फ साबूदाना पर निर्भर रहना क्योंकि इसमें प्रोटीन कम होता है
  •  पैकेज्ड फूड क्योंकि प्रिज़र्वेटिव और ज्यादा सोडियम नुकसान करते हैं

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नौ दिन के व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? - फोटो : Freepik.com
व्रत रखते समय रखें इन बातों का ध्यान
 
  • हर 2–3 घंटे में कुछ खाएं, इससे एनर्जी लेवल बना रहता है
  •  प्रोटीन जरूर शामिल करें, इससे कमजोरी नहीं आएगी
  • ओवरईटिंग से बचें, इससे पाचन सही रहेगा
  • पानी ज्यादा पिएं, इससे डिहाइड्रेशन नहीं होगा
  •  कैफीन कम लें, इससे चक्कर और कमजोरी से बचाव होगा

आसान भाषा में समझें तो व्रत के दौरान हल्का, संतुलित और थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाना और भरपूर पानी पीना ही सबसे अच्छा तरीका है, जिससे आप पूरे दिन फिट और एनर्जेटिक रह सकते हैं।


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें