आज के समय में किसी भी व्यक्ति से बात कर लें सबके पास किसी ना किसी चीज को लेकर तनाव है। युवाओं में तनाव बढ़ रहा है। लिहाजा वे कई बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। काम और जीवन के बीच संतुलन न बना पाना, ऑफिस के काम का ज्यादा प्रेशर होना और हर छोटी बात पर ज्यादा सोचना तनाव का बड़ा कारण बनता जा रहा है। अगर इसका समाधान जल्दी नहीं निकाला गया तो कब मानसिक विकार का शिकार हो जाएंगे आपको पता नहीं चलेगा।