फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: पैरों में महसूस होती है जलन? इन गंभीर समस्याओं का हो सकता है संकेत, इसे हल्के में लेने की न करें गलती

Tue, 19 Jul 2022 07:08 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पैरों में जलन होने की समस्या - फोटो : iStock
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर में महसूस होने वाली किसी भी तरह की समस्या को अनदेखा करने की गलती नहीं करनी चाहिए, कुछ सामान्य सी दिखने वाली समस्याओं के गंभीर कारण हो सकते हैं। समय रहते अगर इनपर ध्यान न दिया जाए तो इसके कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। पैरों, विशेषकर तलवे में होने वाली जलन की समस्या को ज्यादातर लोग सामान्य मानकर अनदेखा कर देते हैं पर वास्तव में कुछ स्थितियों में यह गंभीर बीमारी के कारण होने वाली दिक्कत भी हो सकती है, जिसपर अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो इसके गंभीर रूप लेने का खतरा हो सकता है।

पैरों में जलन होने के कई कारण हो सकते हैं, इसका सबसे आम कारण तंत्रिकाओं में होने वाली क्षति को माना जाता है। अक्सर मधुमेह रोग के शिकार लोगों में तंत्रिकाओं की समस्या के कारण पैरों में जलन हो सकती है। इसके अलावा कुछ स्थितियों में विटामिन्स और पोषक तत्वों की कमी के कारण भी पैरों में जलन हो सकती है।

यही कारण है कि इसके वास्तविक कारणों का समय रहते निदान होना आवश्यक माना जाता है, जिससे किसी अन्य गंभीर दिक्कत से बचाव किया जा सके। आइए जानते हैं कि पैरों में होने वाले जलन के पीछे कौन सी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं?
विज्ञापन

2 of 5
डायबिटीज में पैरों की जलन - फोटो : iStock
डायबिटिक न्यूरोपैथी की समस्या

डायबिटिज की समस्या के शिकार लोगों में पैरों के जलन की समस्या होना काफी आम माना जाता है। वर्षों से अनियंत्रित हाई ब्लड शुगर धीरे-धीरे आपकी रक्त वाहिकाओं और तंत्रिकाओं को नुकसान पहुंचाने लगती है। उच्च रक्त शर्करा के कारण तंत्रिकाओं से संकेतों का संचरण भी कम हो जाता है। हाई ब्लड शुगर रक्त वाहिकाओं की दीवारों को भी कमजोर कर देती है जिसके कारण पैरों में जलन और इससे संबंधित अन्य कई तरह की दिक्कतों का जोखिम हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
विटामिन बी की कमी के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : iStock
विटामिन्स और पोषक तत्वों की कमी

शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी पैरों में जलन की समस्या देखी जाती रही है। विटामिन बी 12, विटामिन बी-6 या विटामिन बी-9 (फोलेट) की कमी को इस तरह की समस्या के प्रमुख कारण के तौर पर जाना जाता है। विटामिन-बी की कमी से पैरों में जलन और मांसपेशियों के समन्वय की समस्या आ जाती है। समय रहते इस तरह की दिक्कतों का पता चलना बहुत आवश्यक माना जाता है।

4 of 5
थायरॉइड विकारों के लक्षण - फोटो : iStock
थायरॉइड विकारों के कारण होने वाली दिक्कत

अंडरएक्टिव थायरॉइड के कारण भी आपके शरीर में हार्मोन का संतुलन प्रभावित हो जाता है, इससे सूजन हो सकती है जो आपकी नसों पर दबाव डालती है। पैरों में जलन के अलावा, हाइपोथायरायडिज्म के कारण थकान, वजन बढ़ना और त्वचा में शुष्की होना शामिल हैं। थायरॉइड विकारों का समय रहते निदान और इलाज किया जाना आवश्यक माना जाता है क्योंकि यह शरीर में कई प्रकार की अन्य दिक्कतों का भी कारण बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तलवे में जलन के कारण जानिए - फोटो : pixabay
संक्रमण के कारण होने वाली समस्या

पैरों में जलन की समस्या शरीर में कुछ प्रकार के संक्रमण के कारण भी हो सकती है। लाइम डिजीज, एचआईवी और सिफिल्स जैसी समस्या के कारण भी कुछ लोगों को तलवे में जलन का अनुभव हो सकता है। अगर आपको लगता है कि आपको संक्रमण है और इसके कारण पैरों में जलन हो रही है, तो अपने डॉक्टर से जरूर मिलें। संक्रमण का समय रहते इलाज न हो पाने के कारण इससे शरीर के अन्य अंगों को दिक्कत होने का खतरा हो सकता है। 
 
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें