कान में दर्द को आम बात मानते हैं और कोई भी इयर ड्रॉप डालकर हम तुरंत दर्द से छुटाकारा पा लेते हैं, लेकिन ये लापरवाही हमारे कानों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है, क्योंकि बार-बार कान में दर्द होना हमें बहरा बना सकता है, इसलिए लापरवाही न करते हुए इसे गंभीरता से लें और इसका बेहतर इलाज करवाएं। कभी-कभी कान के पर्दे में गीलापन हो जाता है तो इस कारण भी दर्द होने लगता है। आइए जानते हैं किस तरह कानों के दर्द से बचा जा सकता है।