Cause of Acidity in Summer: भीषण गर्मी में अक्सर लोग पेट में बनने वाली गैस से परेशान रहते हैं। इसके क्या कारण हैं और क्या उपाय हैं, आइए इस बारे में बात करते हैं।
विज्ञापन
1 of 8
गर्मियों में पेट में गैस क्यों बनती है?
- फोटो : AI
Cause of Acidity in Summer: अक्सर लोग शिकायत करते हैं कि गर्मियों में पेट भारी रहना, जलन, खट्टी डकारें और अपच जैसी परेशानियां बढ़ जाती हैं। इसमें से पेट में गैस बनना सबसे आम है। इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं। बहुत की गलतियां तो ऐसी होती हैं, जो जाने-अनजाने में हम खुद करते हैं।
जबकि हम सभी को समझने की जरूरत है कि गर्मियों में शरीर का तापमान बढ़ने से पाचन तंत्र भी प्रभावित होता है, जिससे एसिडिटी की समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है। ऐसे समय में आपको भी खास ध्यान रखने की जरूरत है।
अगर आप भी इस मौसम में पेट में गैस बनने से परेशान रहते हैं, तो यह जानना जरूरी है कि इसके पीछे क्या कारण हैं और कैसे सही खान-पान और लाइफस्टाइल से इससे बचा जा सकता है।
विज्ञापन
2 of 8
गर्मियों में पेट में गैस क्यों बनती है?
- फोटो : Freepik.com
1. डिहाइड्रेशन
गर्मी में शरीर से ज्यादा पसीना निकलता है, जिससे पानी और मिनरल्स की कमी हो जाती है। पानी कम पीने से पाचन एंजाइम सही से काम नहीं कर पाते, जिससे खाना ठीक से नहीं पचता और पेट में गैस, भारीपन और एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है।
उपचार
दिन में 8–10 गिलास पानी पिएं
नारियल पानी और नींबू पानी लें
ORS या इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक का उपयोग करें
विज्ञापन
3 of 8
गर्मियों में पेट में गैस क्यों बनती है?
- फोटो : Adobe stock
2. मसालेदार और तैलीय भोजन
तेल और ज्यादा मसाले वाला खाना पेट में एसिड का उत्पादन बढ़ा देता है। इससे पेट में जलन, खट्टी डकारें और अपच की समस्या होने लगती है। गर्मियों में यह समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है।
उपचार
हल्का और सादा भोजन करें
तले-भुने खाने से बचें
दही और छाछ को डाइट में शामिल करें
4 of 8
गर्मियों में पेट में गैस क्यों बनती है?
- फोटो : Freepik.com
3. खाली पेट रहना
लंबे समय तक कुछ न खाने से पेट में लगातार एसिड बनता रहता है, जिससे पेट की अंदरूनी परत पर असर पड़ता है और जलन महसूस होती है।
उपचार
हर 3–4 घंटे में थोड़ा-थोड़ा खाएं
सुबह खाली पेट फल या हल्का नाश्ता लें
लंबे फास्टिंग से बचें
विज्ञापन
5 of 8
गर्मियों में पेट में गैस क्यों बनती है?
- फोटो : फ्रीपिक
4. जंक फूड और बाहर का खाना
स्ट्रीट फूड और प्रोसेस्ड फूड में तेल, मसाले और प्रिजर्वेटिव ज्यादा होते हैं, जो पाचन को कमजोर करते हैं और गैस की समस्या बढ़ाते हैं।
उपचार
घर का ताजा खाना खाएं
बाहर का खाना सीमित करें
सलाद और फाइबर युक्त भोजन लें
विज्ञापन
6 of 8
गर्मियों में पेट में गैस क्यों बनती है?
- फोटो : Adobe Stock
5. कम फाइबर डाइट
फाइबर की कमी से आंतों की गति धीमी हो जाती है, जिससे कब्ज और गैस बनने लगती है। यह एसिडिटी को भी बढ़ा सकता है।
उपचार
हरी सब्जियां और फल खाएं
ओट्स और दलिया शामिल करें
पर्याप्त पानी के साथ फाइबर लें
विज्ञापन
7 of 8
गर्मियों में पेट में गैस क्यों बनती है?
- फोटो : Freepik.comAl
6. ज्यादा चाय और कॉफी
कैफीन पेट में एसिड बढ़ाता है और खाली पेट लेने पर यह समस्या और ज्यादा बढ़ सकती है।
गर्मियों में पेट में गैस क्यों बनती है?
- फोटो : Freepik.com
पेट में गैस होने पर क्या करें?
गैस बनने पर तुरंत राहत पाने के लिए सबसे पहले धीरे-धीरे गुनगुना पानी पिएं, क्योंकि यह पाचन को शांत करता है और गैस को बाहर निकालने में मदद करता है। इसके बाद आप हल्की वॉक करें, जिससे पेट की गैस मूव होकर कम हो जाती है। चाहें तो अजवाइन या सौंफ का सेवन भी कर सकते हैं, जो तुरंत आराम देते हैं। पेट पर हल्की मालिश करना और बाईं करवट लेटना भी फायदेमंद होता है। अगर समस्या ज्यादा हो तो भारी खाना तुरंत न लें और कुछ समय तक आराम करें।
----------------------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।