फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकनगुनिया में होता है जोड़ों में दर्द, जानिए दूसरे लक्षण और कीजिए बचाव

Tue, 30 Aug 2016 12:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : getty images
चिकनगुनिया तेजी से फैल रहा है। ये ऐडीज मच्छरों के काटने से होता है। सक्रंमित मच्छर के काटने के 2 से 3 दिन बाद असर करता है। इससे बचने का एक ही तरीका है कि मच्छरों से बचाव किया जाए। साथ ही घर और उसके आसपास पानी ना जमा होने दिया जाए।

 
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : getty images
चिकनगुनिया के लक्षण
चिकनगुनिया में सबसे पहला लक्षण है जोड़ों में दर्द। बुखार होने से पहले शरीर में तेज दर्द होता है साथ ही जोड़ों में दर्द होता है। कई बार दर्द इतना गंभीर होता है कि मरीज का बिस्तर से उठना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : getty images
102 से 104 डिग्री का बुखार आता है जो एक हफ्ते तक रहता है। ठंड लगने के साथ बुखार आता है।

4 of 10
- फोटो : getty images
चिकनगुनिया में बुखार के बाद 3 से 4 दिन के अंदर शरीर पर लाल चकत्ते पड़ जाते हैं।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : getty images
उल्टी होना,सिरदर्द भी इसके लक्षणों में से है।
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : getty images
कई बार आंखें लाल हो जाती है और त्वचा पर खुश्की हो जाती है।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : getty images
इससे बचने के उपाय

खुद को मच्छरों से बचाएं। रात में सोते समय मच्छर दानी का प्रयोग करें।

 

8 of 10
ds - फोटो : getty images
पूरे आस्तीन के कपड़े पहने, जितना हो सके शरीर को ढककर रखें।
 

9 of 10
- फोटो : getty images
घर की पूरी साफ सफाई रखें। घर के बाहर, गमलों में, बागीचे में या फिर किसी भी जगह पर जहां पानी जमा हो सकता है उस जगह की सफाई करें।

कीटनाशकों का छिड़काव करें जिससे मच्छर ना पनप सकें।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : getty images
चिकनगुनिया का इलाज
चिकनगुनिया की कोई वैक्सीन उपलब्ध नही है। बुखार और जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए आप पैरासीटामॉल ले सकते हैं। घर पर आराम करें और अपने नजदीकी डॉक्टर से सलाह लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें