शरीर को सेहतमंद रखने के लिए दैनिक आहार में फलों-सब्जियों को शामिल करना बहुत आवश्यक माना जाता है। हरी सब्जियों-मौसमी फलों में वे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जिन्हें कई तरह की बीमारियों से सुरक्षा देने में फायदेमंद पाया गया है। आहार विशेषज्ञ कहते हैं, सर्दियों के इस मौसम में कई ऐसी सब्जियां भरपूर मात्रा में उपलब्ध होती हैं, जिनका सेवन आंखों के मरीजों से लेकर हाई ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर समस्याओं से परेशान लोगों के लिए विशेष लाभकारी हो सकता है। रोजाना अगर कुछ सब्जियों के जूस को आहार का हिस्सा बना लिया जाए तो इससे विशेष लाभ मिल सकता है।
सर्दियों में गाजर-चुकंदर का जूस पीना वास्तव में आपके स्वास्थ्य को गजब का बूस्ट दे सकता है। गाजर-चुकंदर में विटामिन्स-खनिजों की श्रृंखला होती है, जिसको अध्ययनों में कई प्रकार से लाभकारी पाया गया है।