फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cardamom Benefits: सेहत के लिए वरदान है छोटी इलायची, सेवन से होते हैं बड़े-बड़े फायदे

Tue, 03 Dec 2024 04:32 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

इलायची में डायटरी फाइबर के गुण मौजूद हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है। आइए जानते हैं कि हर रोज एक हरी इलायची खाने के क्या फायदे हो सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
इलाइची - फोटो : Freepik.com
Cardamom Health Benefits In Hindi: छोटी इलायची को हरी इलायची भी कहा जाता है। भारतीय रसोई में ये एक महत्वपूर्ण मसाला है। इसकी सुगंध और स्वाद न केवल खाने का स्वाद बढ़ाती हैं, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभदायक होती है। छोटी इलायची में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं  जो स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाते हैं। हरी इलायची में विटामिन ए, सी और बी 6 के साथ ही कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे खनिज पाए जाते हैं।

इलायची में फ्लेवोनोइड्स और फाइटोन्यूट्रिएंट्स जैसे शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। इलायची में डायटरी फाइबर के गुण मौजूद हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत करने में मदद करता है। आइए जानते हैं कि हर रोज एक हरी इलायची खाने के क्या फायदे हो सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पाचन में सुधार - फोटो : istock
इलायची के सेवन के फायदे

पाचन में सुधार

इलायची के सेवन से पाचन तंत्र की समस्याएं, जैसे अपच, गैस, और एसिडिटी कम होती हैं। यह पेट की मांसपेशियों को आराम देता है और पाचन को बेहतर बनाता है।

मुंह की दुर्गंध से छुटकारा:

इलायची का चबाने से मुंह की दुर्गंध दूर होती है और यह माउथ फ्रेशनर का काम करता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो मसूड़ों की समस्याओं को भी कम करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : Freepik.com
रक्तचाप को नियंत्रित करना

इलायची में मौजूद पोटैशियम रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायक होता है। यह दिल की सेहत को भी सुधारता है।

वजन घटाने में मदद

इलायची के नियमित सेवन से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

4 of 5
ब्लड शुगर को नियंत्रित करना - फोटो : istock
श्वसन तंत्र को मजबूत बनाना

इलायची अस्थमा, खांसी और ब्रोंकाइटिस जैसी समस्याओं में राहत देती है। यह श्वसन तंत्र को खोलने और सांस लेने में मदद करती है।

ब्लड शुगर को नियंत्रित करना

इलायची का सेवन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में सहायक होता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गर्दन में दर्द - फोटो : Istock
एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण

इलायची में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सूजन और दर्द को कम करने में मदद करते हैं।

विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में सहायक 

इलायची शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करती है और किडनी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है।

------------
 
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें