कैंसर सेल्स से लड़ने में मदद करेगी दवा
- फोटो : Adobe stock photos
एक चौथाई से भी कम होगी कीमत
अहमदाबाद स्थित दवा कंपनी ने एक रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि तिष्ठा 100mg और 40mg डोज में उपलब्ध होगी, जिनकी कीमत क्रमशः 28,950 रुपये और 13,950 रुपये होगी। कंपनी ने बताया कि ये कीमतें अब तक की दवाओं की कीमतों का लगभग एक चौथाई हैं।
जाइडस लाइफसाइंसेज के एमडी शरविल पी पटेल ने कहा, तिष्ठा के लॉन्च के साथ, हम मरीजों के जरूरत के आधार पर खास थेरेपी के जरिए इम्यूनो-ऑन्कोलॉजी तक पहुंच बढ़ा रहे हैं। हमारा लक्ष्य मरीजों को उनके पूरे इलाज के दौरान लगातार देखभाल देना है। कंपनी कैंसर रोगियों के लिए हाई-क्वालिटी बायोसिमिलर इम्यूनोथेरेपी की पहुंच आसान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे 5 लाख से ज्यादा मरीजो को फायदा होने की संभावना है।
--------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।