कैंसर टेस्ट
कैंसर से बचना है तो आपको अपने वजन को बढ़ने से रोकना चाहिए। शोधों में इस बात की जानकारी मिलती है कि अगर आपका वजन नियंत्रित रहता है तो आपको स्तन, मूत्राशय, फेफड़े और किडनी के कैंसर का खतरा कम रहता है। अगर आप कैंसर की जंग जीतना चाहते हैं तो आपको जीवनशैली में सुधार के साथ ही नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधि भी करना चाहिए। इसके अलावा, नियमित कैंसर का टेस्ट करना चाहिए ताकि बीमारी बढ़ने से पहले ही उसका पता लग सके।