डायबिटीज की समस्या वैश्विक स्तर पर बढ़ती जा रही है, सभी उम्र के लोग इसका शिकार देखे जा रहे हैं। ये बीमारी शरीर के लगभग सभी अंगों को प्रभावित करने वाली हो सकती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आप मोटापे का शिकार हैं या परिवार में पहले से किसी को डायबिटीज की हिस्ट्री रही है तो नियमित रूप से शुगर की जांच कराते रहना चाहिए। अगर आपकी ब्लड शुगर रिपोर्ट नॉर्मल आई है तो इसका मतलब ये नहीं है कि आपको भविष्य में डायबिटीज होने का कोई खतरा नहीं है?
कई बार शरीर में ब्लड शुगर बढ़ने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी होती है, लेकिन वह डायबिटीज के स्तर तक नहीं पहुंचती। इस स्थिति को प्रीडायबिटीज कहते हैं। यह एक तरह की चेतावनी है कि अगर अभी खान-पान, वजन और लाइफस्टाइल पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आगे चलकर टाइप-2 डायबिटीज हो सकती है।
डॉक्टर कहते हैं, अगर अभी आपका शुगर नॉर्मल है तो भी आपको लगातार बचाव करते रहना जरूरी है।