फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस: क्या मास्क आपको इस खतरनाक विषाणु से बचा सकता है?

Tue, 28 Jan 2020 03:47 PM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वुहान एयरपोर्ट पर यात्रियों की जांच करते सुरक्षाकर्मी - फोटो : PTI
कोरोना वायरस की वजह से चीन में मरने वालों की संख्या 106 पहुंच गई है। वायरस की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या पांच हजार के करीब है। चीन के बाहर इस वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या 60 पहुंच गई है। जापान ने चीन के वुहान शहर से अपने नागरिकों को निकालने के लिए चार्टर फ्लाइट भेजा है। वुहान में करीब 650 जापानी नागरिक हैं और सरकार इनको फटाफट वुहान से बाहर निकालना चाहती है। चीन से ऐसी कई तस्वीरें आ रही हैं जिसमें लोग मास्क पहनकर घरों से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या इस खतरनाक वायरस से मास्क लगाकर बचा जा सकता है...


 
विज्ञापन

2 of 5
कोलकाता एयरपोर्ट पर जांच से गुजरती चीनी यात्री - फोटो : PTI
दरअसल फेस मास्क आपको कई तरह के संक्रमण से बचाता है और यह बीमारी संक्रमण से ही फैल रही है। कोरोनावायरस संक्रमित व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। अगर आप इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते हैं तो यह आपको भी हो सकती है। अगर कोरोनावायरस से संक्रमित व्यक्ति आपके आसपास खांसता या फिर छींकता है तो उससे यह खतरनाक वायरस आपको भी चपेट में ले सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 5
कोरोनावायरस - फोटो : self
हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि कोरोनावायरस संक्रमित व्यक्ति से हवा के जरिए दूसरे व्यक्ति तक फैलता है। यह वायरस संक्रमित व्यक्ति के नाक और मुंह के संपर्क में आने से भी फैलता है। ऐसे में संक्रमित व्यक्ति को छूते ही आपको अपने हाथों को जरूर धोना चाहिए ताकि आपको यह संक्रमण न फैले। चीन में मास्क पहनने की वजह ये ही है कि संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचा जा सकें। मास्क के जरिए अगर आपके आसपास कोरोनावायरस से संक्रमित कोई व्यक्ति खांसता या फिर छींकता है तो बचा जा सकता है।

4 of 5
coronavirus in china - फोटो : coronavirus in china
वेंडरबिल्ट यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन के प्रोफेसर विलियम शेफ़नर का कहना है कि डॉक्टरों को यह बताना चाहिए कि कैसे अच्छे तरह से मास्क पहना जाए, क्योंकि बहुत से लोग मास्क पहनने में लापरवाही बरतते हैं। अगर आप मास्क को तरीके से नहीं पहनेंगे तो आप किसी भी तरह के इंफेक्शन के चपेट में आसानी से आ जाएंगे। विलियम कहते हैं कि यह भी सच है कि काफी देर तक मास्क पहनने से मरीज को असहज भी महसूस हो सकती है। अगर आप मास्क पहनते हैं तो आप सीधे तौर पर अपने मुंह, नाक और आंखों को हाथों से टच नहीं कर पाते, ऐसे में आप कई तरह के संक्रामक वायरस से बचते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Coronavirus in China - फोटो : PTI
ऐसे में अगर आप मास्क पहनते हैं तो आप इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बच सकते हैं। हालांकि अभी तक इस वायरस के फैलने की असल वजह का पता नहीं चल पाया है और नही इस वायरस की दवा इजात हो पाई है। ऐसे में बचाव ही इस बीमारी के रोकथाम के लिए बेहद जरूरी कदम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें