सेंधा नमक
- फोटो : Freepik.com
सोडियम वाली दूसरी चीजों से भी करें परहेज
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, नमक ही नहीं सोडियम कई खाद्य पदार्थों में पहले से मौजूद हो सकता है। पैकेज्ड और प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ में सोडियम की मात्रा अधिक हो सकती है।
- नमकीन, चिप्स, इंस्टेंट नूडल्स, सॉस-अचार में सोडियम काफी हो सकता है। ऐसे में ऊपर से सेंधा नमक डालना नमक के कुल सेवन को और बढ़ा सकता है। विशेषज्ञ कहते हैं सिर्फ आहार से नमक कम करना बीपी कंट्रोल करने के लिए काफी नहीं है। सोडियम वाली दूसरी चीजों पर भी ध्यान देना जरूरी है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हाई बीपी में सफेद नमक छोड़कर सेंधा नमक अपनाने से बेहतर है कुल सोडियम का सेवन कम करना। खाने में नमक धीरे-धीरे कम किया जा सकता है। ऊपर से नमक डालने की आदत छोड़ना, नमकीन और पैकेज्ड स्नैक्स कम खाना और खाद्य पदार्थों के लेबल पर सोडियम की मात्रा देखना खरीदना आपके लिए ज्यादा अच्छा हो सकता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।