कोविड-19 संक्रमण के कारण हमें कई तरह की दीर्घकालीन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हाल के अध्ययनों से संकेत मिलता है कि कोविड-19 संक्रमण प्रजनन प्रणाली के सुचारू कामकाज को भी प्रभावित कर सकता है। इसका असर पुरुषों और महिलाओं दोनों में होता है, जिसके चलते आप संतान सुख से वंचित रह सकते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक यदि प्रारंभिक स्तर पर इसका निदान कर लिया जाए तो इससे होने वाले नकारात्मक प्रभाव को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा अध्ययन से जुड़े विशेषज्ञ संक्रमण से उबर चुके पुरुषों और महिलाओं को एहतियात के तौर पर प्रजनन विशेषज्ञ से परामर्श की सलाह देते हैं, जिससे भविष्य में किसी परेशानी से बचा जा सके।
आइए जानते हैं कि अध्ययनकर्ताओं को कोविड-19 और बांझपन के बीच के किस तरह के संबंधों का पता चलता है।