कार्डियो व्यायाम के फायदे
- फोटो : Adobe Stock
कार्डियो व्यायाम भी जरूरी
टेस्टोस्टेरोन के लिए सिर्फ जिम में वजन उठाना ही काफी नहीं है। कुछ शोध में कार्डियो और दूसरी इंड्योरेंस आधारित एक्सरसाइज को भी हार्मोन के स्तर पर असर डालने वाला पाया गया है।
- तेज चलना, दौड़ना, साइकिल चलाना या दूसरी कार्डियो गतिविधियां शरीर को सक्रिय रखने में मदद करती हैं। इनका फायदा सिर्फ हार्मोन तक सीमित नहीं है, बल्कि ये वजन नियंत्रित करने और हृदय की सेहत बेहतर रखने में भी मदद कर सकती हैं।
- सबसे जरूरी बात यह है कि आपको अपनी क्षमता और स्वास्थ्य के अनुसार ऐसी गतिविधियां चुनना चाहिए जिसे लंबे समय तक नियमित रूप से कर सकें।
- नियमित व्यायाम करने की आदत शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।
टेस्टोस्टेरोन और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग को भी अपनी दिनचर्या में शामिल किया जा सकता है। कुछ योग अभ्यास शरीर की सक्रियता, लचीलेपन और मांसपेशियों की क्षमता को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं। योग विशेषज्ञों के अनुसार प्लो पोज, व्हील पोज और शीर्षासन जैसे कुछ आसनों को नियमित अभ्यास में शामिल किया जा सकता है। इनसे भी शरीर की कार्यक्षमता में सुधार होता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।