गर्भावस्था में बरतें सावधानी
- फोटो : Freepik.com
पीरियड्स और प्रजनन क्षमता पर असर
मासिक धर्म पर कैफीन के प्रभाव को लेकर अध्ययन पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। कुछ अध्ययनों में ज्यादा कैफीन लेने से मासिक चक्र की अवधि में बदलाव देखा गया है, लेकिन इससे यह साबित नहीं होता कि कैफीन ही इसका कारण है। इसी तरह उपलब्ध शोध में सामान्य रूप से कैफीन लेने से गर्भधारण की क्षमता कम होने का स्पष्ट प्रमाण नहीं मिला है।
- अगर पीरियड्स लगातार अनियमित हो रहे हैं, बहुत ज्यादा दर्द या रक्तस्राव हो रहा है या गर्भधारण में परेशानी आ रही है, तो केवल चाय-कॉफी को वजह मानने के बजाय डॉक्टर से जांच कराना जरूरी है।
डॉक्टर कहते हैं, गर्भावस्था में कैफीन का सेवन सीमित रखने की सलाह दी जाती है। चाय-कॉफी के अलावा चॉकलेट, एनर्जी ड्रिंक और कुछ अन्य उत्पादों में भी कैफीन हो सकता है।