आम खाने से बढ़ता है शुगर लेवल?
- फोटो : Adobe Stock
डायबिटीज का कितना खतरा?
डायटीशियन कहती हैं, आम खाने को लेकर लोगों के मन में दूसरा बड़ा सवाल ये रहता है कि क्या इससे वजन बढ़ता है?
- अध्ययनों से पता चलता है कि सीमित मात्रा में आम खाने से मेटाबोलिक हेल्थ को फायदा होता है, इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर हो सकती है और प्री-डायबिटीज वाले लोगों में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
- हालांकि आम में प्राकृतिक रूप से शुगर होती है जिससे ब्लड शुगर बढ़ सकता है, लेकिन इसमें मौजूद फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट इसे बैलेंस करते हैं।
- आम का ग्लाइसेमिक इंडेक्स मीडियम यानी 51 से 56 के बीच होता है। मतलब अगर सीमित मात्रा में आम खाते हैं तो इससे शुगर स्पाइक का ज्यादा खतरा नहीं रहता।
- हालांकि अगर आपको पहले से ही डायबिटीज है, तो आम खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
आहार विशेषज्ञ कहती हैं, आम वैसे तो फायदेमंद है। इसे सही तरीके से और सही मात्रा में खाया जाए तो ये कई फायदे दे सकता है। दिन में एक-दो छोटे या मध्यम आकर का आम पर्याप्त होता है। आम का शेक पीने के बजाय पूरा फल खाना ज्यादा फायदेमंद है क्योंकि उसमें फाइबर बना रहता है। आम के साथ प्रोटीन या नट्स लेने से इसका शुगर इफेक्ट कम हो सकता है। आम तभी नुकसान पहुंचाता है, जब इसे ज्यादा मात्रा में खाया जाए।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।