फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Can Diabetics Eat Watermelon: क्या शुगर के मरीज तरबूज खा सकते हैं? एक क्लिक में जानें सब-कुछ

Thu, 07 May 2026 11:45 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Can Diabetics Eat Watermelon: ब्लड शुगर के मरीजों को अपने खाने-पीने का खास ध्यान रखना पड़ता है। अब जब गर्मी के मौसम में बाजार में तरबूज की भरमार है तो आपको जानने की जरूरत है कि क्या डायबिटीज के मरीज इसे खा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
क्या शुगर के मरीज तरबूज खा सकते हैं? - फोटो : AI
Can Diabetics Eat Watermelon: गर्मियों का मौसम आते ही बाजार में रसीले और ठंडक देने वाले तरबूज की मांग बढ़ जाती है। पानी से भरपूर यह फल शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है, लेकिन डायबिटीज के मरीजों के मन में अक्सर सवाल उठता है कि क्या तरबूज खाना उनके लिए सुरक्षित है? क्योंकि तरबूज का स्वाद मीठा होता है, इसलिए कई लोग इसे ब्लड शुगर बढ़ाने वाला फल मानते हैं। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, गलत तरीके से या ज्यादा मात्रा में तरबूज खाने से डायबिटीज के मरीजों का ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। वहीं सही मात्रा में सेवन करने पर यह शरीर को जरूरी पोषक तत्व, पानी और ऊर्जा देने का काम करता है। इसलिए गर्मियों में तरबूज खाने से पहले डायबिटीज मरीजों को कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।
 
विज्ञापन

2 of 6
क्या शुगर के मरीज तरबूज खा सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
ब्लड ग्लूकोज लेवल बढ़ाता है तरबूज

तरबूज में प्राकृतिक शर्करा यानी नेचुरल शुगर पाई जाती है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा देती है। लेकिन डायबिटीज के मरीजों के लिए यही शुगर समस्या भी बन सकती है क्योंकि यह ब्लड ग्लूकोज लेवल को बढ़ा सकती है। इसलिए तरबूज का सेवन करते समय मात्रा पर खास ध्यान देना जरूरी होता है। एक बार में ज्यादा तरबूज खाने से शरीर में शुगर का स्तर अचानक बढ़ सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है।
 
विज्ञापन

3 of 6
क्या शुगर के मरीज तरबूज खा सकते हैं? - फोटो : Adobe stock

सीमित मात्रा में खाना सही

तरबूज का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) काफी अधिक होता है, जिसका मतलब है कि यह खाने के बाद ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा सकता है। हालांकि इसमें कैलोरी बहुत कम और पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिससे यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसलिए सीमित मात्रा में तरबूज खाने से यह ज्यादा नुकसान नहीं करता, लेकिन अधिक सेवन से जोखिम बढ़ सकता है।

 

4 of 6
क्या शुगर के मरीज तरबूज खा सकते हैं? - फोटो : instagram
कितनी मात्रा है सही

विशेषज्ञों के अनुसार डायबिटीज के मरीजों को एक बार में केवल 1 से 2 कप कटे हुए तरबूज का ही सेवन करना चाहिए। इससे ज्यादा मात्रा में तरबूज खाने से शरीर में ग्लूकोज लेवल तेजी से बढ़ सकता है। बेहतर होगा कि इसे दिन में एक ही बार सीमित मात्रा में खाया जाए और बार-बार सेवन से बचा जाए।

 
विज्ञापन

5 of 6
क्या शुगर के मरीज तरबूज खा सकते हैं? - फोटो : Adobe stock
खाली पेट कभी नहीं खाएं

तरबूज को खाली पेट खाना डायबिटीज मरीजों के लिए सही नहीं माना जाता। खाली पेट शरीर जल्दी शुगर को अवशोषित करता है जिससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए इसे हमेशा किसी प्रोटीन या फाइबर युक्त भोजन जैसे नट्स, दही या सलाद के साथ खाना ज्यादा सुरक्षित होता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
क्या शुगर के मरीज तरबूज खा सकते हैं? - फोटो : instagram
जूस से बनाएं दूरी

तरबूज का जूस पीना डायबिटीज मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि जूस में फाइबर खत्म हो जाता है और केवल शुगर रह जाती है। पूरा फल खाने से फाइबर मिलता है जो शुगर के अवशोषण को धीमा करता है और ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में मदद करता है। इसलिए जूस की बजाय फल खाना बेहतर विकल्प है।
 
 
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें