वुहान कोरोना वायरस का कहर जारी है। इस जानलेवा वायरस से दुनियाभर में मरने वालों की संख्या 1,100 से ज्यादा हो गई है। सबसे ज्यादा मौतें चीन में हुई हैं। 45 हजार से ज्यादा कोरोना वायरस से संक्रमित मामले सामने आए हैं। अलग-थलग रखे गए जापानी क्रूज जहाज में कोरोना वायरस से संक्रमित 175 मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, एक दूसरे क्रूज में 2 हजार से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं, जिसमें संक्रमित लोगों का पता लगाया जा रहा है। इस बीच हांगकांग में वैज्ञानिक इस बात का पता लगाने में जुटे हुए हैं कि क्या कोरोना वायरस बाथरूम पाइप के जरिए भी फैलता है?