श्वसन संक्रमण और इसके जोखिम
- फोटो : istock
कोरोना की तरह मेर्स भी है श्वसन संक्रमण
अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि मेर्स के अधिकांश मामले ऊंटों से मनुष्यों में होते हैं। इसके अलावा किसी संक्रमित व्यक्ति के निकट संपर्क में रहने वाले लोगों में भी संक्रमण विकसित होने का खतरा हो सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 35 प्रतिशत संक्रमितों की मृत्यु हो जाती है। प्रतिरक्षा प्रणाली की कमजोरी इस संक्रमण के जोखिम का कारण बन सकती है।
ज्यादातर संक्रमितों में खांसी, सांस लेने में कठिनाई, बुखार आने-ठंड लगने, मांसपेशियों में दर्द और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल लक्षण जैसे दस्त, मतली और उल्टी की समस्या देखी जाती है।