फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेट लॉस: घंटों ट्रेडमिल पर दौड़ने के बाद भी नहीं घट रही चर्बी? तुरंत इन गलतियों पर लगाएं लगाम

सार

नियमित रूप से जिम जाने के बावजूद पेट की चर्बी कम नहीं हो रही तो इसकी वजह कैलोरी सरप्लस हो सकती है। यानी शरीर जितनी कैलोरी बर्न करता है, उससे ज्यादा आप कैलोरी वाली चीजें खा रहे होते हैं। जानिए वेट लॉस के लिए क्या उपाय करें?
विज्ञापन
1 of 4
वेट लॉस के तरीके - फोटो : Amarujala.com/AI
पेट के आसपास की चर्बी बढ़ना सेहत के लिए सबसे बड़ा खतरा माना जाता है। ये समस्या सिर्फ बुजुर्गों तक सीमित नहीं रह गई है, कम उम्र के लोगों यहां तक कि बच्चों को भी इसका शिकार पाया जा रहा है।

आप रोजाना जिम जाते हैं, ट्रेडमिल पर पसीना बहाते हैं, वेट ट्रेनिंग करते हैं और इसके बावजूद पेट की चर्बी कम होने का नाम नहीं ले रही है? ऐसे में मन में सवाल आता है कि आखिर इतनी मेहनत के बाद भी वजन क्यों नहीं घट रहा? कई लोग इसकी वजह स्लो मेटाबॉलिज्म को मान लेते हैं तो कुछ लोग अपनी एक्सरसाइज को और बढ़ा देते हैं।

पर सबसे बड़ा सवाल ये है कि इतनी मेहनत के बाद भी पेट कम क्यों नहीं हो रहा? आइए इस बारे में समझते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
वेट लॉस के लिए क्या करें? - फोटो : Freepik.com
मोटापा और पेट की चर्बी

जिम जाने और शारीरिक मेहनत के बाद भी अगर आपके पेट की चर्बी कम नहीं हो रही है तो इसका एक बड़ा कारण डाइट की गड़बड़ी भी हो सकती है।
 
  • स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, वेट लॉस का फॉर्मूला है कि आप जितनी कैलोरी इंटेक कर रहे हैं, उससे ज्यादा बर्न करें। अगर आप कम कैलोरी बर्न कर पा रहे हैं और उससे ज्यादा कैलोरी खाने-पीने से ले रहे हैं तो वजन कम होना मुश्किल हो सकता है।

कई बार हेल्दी समझकर खाए जाने वाले नट्स, प्रोटीन शेक, स्मूदी भी कैलोरी बढ़ा देती है। इसलिए सिर्फ वर्कआउट करना काफी नहीं है, इसके साथ-साथ आपको खाने पर भी गंभीरता से ध्यान देते रहना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
हाई कैलोरी वाली चीजें खाने से नुकसान - फोटो : Freepik.com
हेल्दी फूड के नाम पर बढ़ रही हैं कैलोरी
 
  • जिम जाने वाले कई लोग वर्कआउट के बाद प्रोटीन शेक, पीनट बटर, ड्राई फ्रूट्स और एनर्जी बार लेते हैं। ये चीजें अपने आप में खराब नहीं हैं, लेकिन इनकी मात्रा पर ध्यान देना जरूरी है। नट्स को पौष्टिक माना जाता है, लेकिन उनमें कैलोरी भी काफी अधिक होती है। जरूरत से ज्यादा खाने पर इससे कैलोरी सरप्लस की दिक्कत हो सकती है। वेट लॉस के लिए खान-पान को लेकर सावधान रहना बहुत जरूरी है। नियमित व्यायाम के साथ खाने की प्लेट पर भी गंभीरता से ध्यान देते रहें।
 
एक्सरसाइज पर भी दें ध्यान
 
  • पेट की एक्सरसाइज से पेट की मांसपेशियां मजबूत हो सकती हैं, लेकिन सिर्फ क्रंचेज या प्लैंक करने से आपको पूरा लाभ नहीं मिलेगा। शरीर में फैट कम होने की प्रक्रिया पूरे शरीर में होती है। इसके लिए संतुलित डाइट, नियमित गतिविधि और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग का संतुलन बनाना जरूरी है।
विज्ञापन

4 of 4
वेट लॉस के लिए क्या करें? - फोटो : Freepik.com
इन बातों पर दें ध्यान

वेट लॉस करना है तो डाइट और लाइफस्टाइल के बीच संतुलन बहुत जरूरी है।
  • अपनी रोजाना की डाइट और खाने की मात्रा पर नजर रखें।
  • प्रोटीन, फाइबर और सब्जियों को भोजन में शामिल करें।
  • मीठे पेय और जरूरत से ज्यादा कैलोरी वाले स्नैक्स कम करें।
  • कार्डियो के साथ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी करें। जिम के अलावा दिनभर चलने-फिरने की आदत बढ़ाएं।
  • वजन के साथ कमर की चौड़ाई भी चेक करते रहें।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें