लाइफस्टाइल और खान-पान में गड़बड़ी को विशेषज्ञ संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक मानते हैं। दुनियाभर में तेजी से बढ़ती क्रॉनिक बीमारियों के पीछे भी इसे बड़ी वजह माना जा रहा है। आंकड़े बताते हैं, कम उम्र में डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारियां बढ़ रही हैं। 30 से कम उम्र के लोग हड्डियों की कमजोरी और दर्द की समस्या से परेशान देखे जा रहे हैं जो गंभीर चिंता का विषय रहा है।
हड्डियों को मजबूत रखने की बात होते ही सबसे पहले कैल्शियम का ध्यान आता है। बचपन से ही हमें बताया जाता है कि दूध पीने से कैल्शियम मिलता है जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कैल्शियम निश्चित रूप से हड्डियों के लिए बेहद जरूरी है, लेकिन मजबूत हड्डियों की पूरी कहानी सिर्फ इसी एक पोषक तत्व से पूरी नहीं होती।
अब सवाल ये हैं कि फिर हड्डियों को हेल्दी रखने के लिए और किन-किन पोषक तत्वों की जरूरत है? क्या उपाए किए जाएं कि बुढ़ापे तक हड्डियों के दर्द और आर्थराइटिस के खतरे से बचा जा सके?