फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bone Health: मजबूत हड्डियां चाहते हैं तो सिर्फ कैल्शियम से नहीं चलेगा काम, इस विटामिन के बिना सारी मेहनत बेकार

Mon, 28 Aug 2023 05:38 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
हड्डियों को कैसे स्वस्थ रखें? - फोटो : iStock
हड्डियां, हमारे शरीर की संरचना को ठीक रखने में मदद करती हैं। चलने-फिरने में सहायता करने के अलावा मस्तिष्क, हृदय जैसे नाजुक अंगों को चोट से बचाने के लिए हड्डियों का स्वस्थ और मजबूत होना आवश्यक माना जाता है। हड्डियां मुख्यरूप से दो सामग्रियों कोलेजन और कैल्शियम से मिलकर बनी होती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कुछ दशक पहले तक हड्डियों की समस्याएं उम्र बढ़ने के साथ होने वाली दिक्कत के तौर पर जानी जाती थीं पर अब कम उम्र के लोग भी इससे संबंधित विकारों के शिकार हो रहे हैं। 

हमारी लाइफस्टाल और आहार की कई गड़बड़ आदतों के कारण कम उम्र में ही लोगों में हड्डियों से संबंधित समस्याओं का जोखिम बढ़ रहा है। अध्ययनकर्ता बताते हैं, हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है कि आप कैल्शियम वाली चीजों का सेवन करते रहें। पर क्या आप जानते हैं कि हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए सिर्फ कैल्शियम का सेवन करना ही पर्याप्त नहीं है।

आइए जानते हैं कि हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम के साथ किन चीजों का सेवन जरूरी है?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
कैल्शियम हड्डियों के लिए जरूरी - फोटो : iStock
कैल्शियम के साथ जरूरी है विटामिन-डी

अध्ययनकर्ता बताते हैं, कैल्शियम तो हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए बहुत आवश्यक पोषक तत्व है पर सिर्फ यही आपके लिए पर्याप्त नहीं है। हड्डियों के लिए कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन-डी भी बहुत आवश्यक माना जाता है। अगर आपमें विटामिन-डी की कमी है तो ये स्थिति शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बाधित कर सकती है। यही कारण है कि कैल्शियम के सर्वोत्तम अवशोषण के लिए सुनिश्चित करें कि आपको पर्याप्त विटामिन-डी भी मिले। 
विज्ञापन

3 of 4
हड्डियों के लिए जरूरी है विटामिन-डी - फोटो : Pixabay
हड्डियों की क्षति को कम करता है विटामिन-डी

विटामिन-डी हड्डियों की क्षति को कम करने के साथ फ्रैक्चर होने के जोखिम को भी कम करने में सहायक है। कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन-डी वाली चीजों के सेवन को सुनिश्चित करके ऑस्टियोपोरोसिस जैसी हड्डियों की बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आहार के माध्यम से विटामिन-डी का सेवन सुनिश्चित किया जाना बहुत आवश्यक है। मशरूम, अंडे, दूध और फैटी फिश से शरीर के लिए आसानी से इस विटामिन की आवश्यकताओं की पूर्ति की जा सकती है। 
विज्ञापन

4 of 4
प्रोटीन से होता है हड्डियों का विकास - फोटो : iStock
प्रोटीन का भी सेवन जरूरी

प्रोटीन को निर्माण खंड कहा जाता है,ये कोशिकाओं को संरचना देती हैं और पूरे शरीर में रासायनिक प्रतिक्रियाओं, त्वचा, मांसपेशियों और हड्डियों का निर्माण के लिए आवश्यक है। शरीर में प्रोटीन का स्तर कम होने की स्थिति में हड्डियों से संबंधित समस्याएं भी बढ़ने लग जाती हैं। शरीर की जरूरतों को पूरा करने के लिए हमें प्रोटीन के स्वस्थ स्रोतों जैसे डेयरी उत्पाद, मछली, चिकन,  फलियां, साबुत अनाज, नट्स, और सब्जियों का सेवन बढ़ाना चाहिए।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें