अपेंडिक्स की सर्जरी
- फोटो : Freepik.com
अपेंडिक्स फटने का खतरा
डॉक्टर कहते हैं, यदि अपेंडिसाइटिस का समय पर इलाज नहीं किया जाए, तो अपेंडिक्स फट सकता है। इससे बैक्टीरिया और संक्रमित पदार्थ पेट में फैल जाते हैं, जिससे पेरिटोनाइटिस नामक गंभीर संक्रमण हो सकता है।
- इसके कारण तेज बुखार, पेट में असहनीय दर्द और अकड़न महसूस हो सकती है।
- यह स्थिति जानलेवा हो सकती है और तत्काल सर्जरी तथा एंटीबायोटिक उपचार की जरूरत पड़ती है।
अपेंडिसाइटिस को पूरी तरह रोकने का कोई निश्चित तरीका नहीं है, लेकिन स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर जोखिमों को कुछ हद तक कम किया जा सकता है। फाइबर से भरपूर आहार खाने से कब्ज कम हो सकता है। पर्याप्त पानी पीना, नियमित व्यायाम करना आपके खतरे को कम कर सकता है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।