फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आंखों के आस-पास पड़ने लगे हैं चकत्ते तो हो जाएं सावधान, गंभीर बीमारी के हैं लक्षण

Fri, 12 Apr 2019 02:31 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
eye
डायबिटीज एक आम समस्या है जिससे भारत सहित दुनिभर के लाखों लोग प्रभावित हैं। यह हालत शरीर द्वारा हार्मोन इंसुलिन का पर्याप्त उत्पादन नहीं करने के कारण होती है। पर्याप्त इंसुलिन के बिना शरीर ब्लड में शर्करा को उपयोग करने योग्य ऊर्जा में बदलने के लिए संघर्ष करता है। आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह आप अपनी आंखों में होने वाली परेशानी से डायबिटीज का पता लगा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के मुताबिक अगर आपको डायबिटीज की शिकायत है तो यह आपके पलकों के आसपास पीले निशान पैदा कर सकता है। इस स्थिति को जैंथेलाज्मा के तौर पर भी जाना जाता है। 
विज्ञापन

3 of 5
अमेरिकन अकादमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के मुताबिक मधुमेह शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकता है जिसमें आपकी त्वचा भी मौजूद है। जब मधुमेह स्किन को प्रभावित करता है तो इसका संकेत यह होता है कि शरीर में ग्लूकोज का स्तर बहुत अधिक बढ़ गया है। जब आपके ब्लड में वसा की मात्रा ज्यादा होती है इसका मतलब यह है कि आपका मधुमेह सही तरीके से नियंत्रित नहीं हो पा रहा है। 

4 of 5
इस स्थिति को xanthelasma के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा अगर आपकी आंखों के चारों ओर पीले रंग की पपड़ीदार पैच दिखे तो डॉक्टर को जरुर बताएं। मधुमेह को कंट्रोल करने से पपड़ीदार पैच साफ हो सकते हैं। यदि आपकी त्वचा पर छोटे लाल रंग के बम्प्स दिखते हैं तो आपको मधुमेह का खतरा हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डायबिटीज को कैसे करें नियंत्रित
डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करें। अपने फाइबर सेवन को बढ़ाएं। साथ ही पानी पीएं और हाइड्रेटेड रहें। तनाव के स्तर को नियंत्रित करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें