फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2019: अष्टमी के दिन इस तरह तोड़ें व्रत, वरना हो सकते हैं बीमार

Fri, 12 Apr 2019 12:29 PM IST
प्रशांत राय लाइफस्टाइल डे्सक, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शनिवार को नवरात्र का आठवां दिन है। इस खास दिन पर कई लोग अपना व्रत खोलते हैं। हालांकि इस दौरान लोग कुछ गलतियां कर देते हैं जिससे उनके सहेत पर भारी असर पड़ता है। अगर उपवास सही तरीके से खत्म किया जाए तो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसलिए आपको बताने जा रहे हैं कि व्रत खत्म करने के दौरान भोजन करते समय आपको किन विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
एक ही बार में अधिक भोजन का सेवन करने से बचें। क्योंकि कई घंटे से खाली पेट रहने के बाद एकाएक अगर आप पेट भरकर खाना खाएंगे तो न केवल पेट दर्द की समस्या होगी बल्कि पाचन क्रिया में भी परेशानी हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 5
लंबे समय तक खाली पेट रहने के बाद सिर्फ एक गिलास पानी पीने बेहतर विकल्प है। ताकि पेट में ठंडक रहेगी और बाद में होने वाली पाचन संबंधी समस्याओं से बचा जा सके। इसके अलावा आप चाहें तो नींबू पानी, लस्सी, नारियल पानी औप फिर मौसंबी का भी जूस का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको उर्जा महसूस होगी। 

4 of 5
व्रत खोलने के बाद प्रोटीन से भरपूर आहार लेने का प्रयास करें। इसके लिए आप थोड़े समय बाद रूककर पनीर व्यंजन या अंकुरित आहार ले सकते हैं। इसके अलावा आप सब्जियों में लौकी, कद्दू, टमाटरस भिंडी, दाल व दही जैसे पाचक व हल्की चीजें ले सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसके अलावा अगर आप चाहें तो दही के साथ फलों का भी सेवन कर सकते हैं। साथ ही आप फ्रूट चाट तैयार कर उसका सेवन कर सकते हैं। जो आपको पेट तो भरेगा ही साथ ही उर्जा भी देगा। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें